RK TV News
खबरें
Breaking Newsसेवा

गरीबों के मसीहा बने उपायुक्त अबु इमरान!रात्रि भ्रमण कर गरीबों और असहायों के बीच बाटें कंबल।

सदर अस्पताल चतरा पहुंच रात्रि सुविधाओं का भी लिया जायजा।

चतरा/झारखण्ड 07 दिसंबर।उपायुक्त अबु इमरान ने आज देर रात बढ़ती ठंड को देखते हुए पूरे चतरा नगर परिषद क्षेत्र का निरीक्षण किया । जिसमे केशरी चौक, जात्राहीबाग, अवल मुहल्ला, पुराना पेट्रोल पंप, बस स्टेंड, सदर अस्पताल समेत अन्य जगह जा जा कर गरीब, असहाय व वृद्ध लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। उक्त मौके पर उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चतरा को जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। जिससे राहगीरों और असहाय, गरीब, व वृद्ध लोगों को ठंड से राहत मिले।
इसके पश्चात सदर अस्पताल चतरा पहुँच उन्होंने सदर अस्पताल के रजिस्ट्रेशन काउंटर, रात्रि में लगे चिकित्सकों की ड्यूटी, आयुष्मान कार्ड काउंटर, महिला वार्ड, प्रसुता कक्ष, आईसीयू, एसएनसीयू वार्ड, समेत अन्य का निरीक्षण किया।साथ हीं मूलभूत सुविधाएं यथा पेयजल, शौचालय, अस्पताल एवं वार्ड की साफ सफाई, मरीजों का रजिस्ट्रेशन, दवा, समय पर इलाज/पोस्टमार्टम, चिकित्सकों की उपस्थिति, समेत अन्य को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों से भी मुलाकात कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली।

Related posts

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल ने टीईपीए में निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने की दिशा में काम करने हेतु अपने स्विस समकक्ष के साथ बातचीत की

rktvnews

गढ़वा:खनन क्षेत्र का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, पारदर्शिता एवं मानकों के अनुपालन का दिया सख्त निर्देश।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री ने 162 करोड़ 15 लाख 76 हजार रुपए की कुल 45 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

rktvnews

अत्यधिक महत्वकांक्षा से टूटती परिवार के रिश्तों की डोर।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त शेखर जमुआर की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:मतदान के दिन झड़प में घायल प्रतिनिधि का कुशलक्षेम लेने पहुंचे आरके सिंह,भाजपा ने बयान जारी कर की निंदा।

rktvnews

Leave a Comment