RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री ने गयाना के राष्ट्रपति के साथ आधिकारिक वार्ता की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 22 नवंबर।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 20 नवंबर को जॉर्जटाउन में स्टेट हाउस में महामहिम डॉ. मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात की। स्टेट हाउस पहुंचने पर राष्ट्रपति अली ने उनका स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
दोनों नेताओं के बीच एक संक्षिप्त बैठक हुई, जिसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। भारत और गयाना के बीच गहरे ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत गति मिलेगी। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार एवं निवेश, स्वास्थ्य एवं फार्मा, पारंपरिक चिकित्सा, खाद्य सुरक्षा, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे, क्षमता निर्माण, संस्कृति तथा दोनों देशों के लोगों के बीच पारस्परिक संपर्क सहित भारत और गयाना के बीच बहुआयामी संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की। ऊर्जा के क्षेत्र में जारी सहयोग का जायजा लेते हुए, दोनों नेताओं ने कहा कि हाइड्रोकार्बन के साथ-साथ नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। विकास के मामले में सहयोग भारत-गयाना साझेदारी का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। प्रधानमंत्री ने गयाना की विकास संबंधी आकांक्षाओं को पूरा करने हेतु भारत के निरंतर सहयोग से अवगत कराया।
दोनों नेताओं ने आपसी हित के क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए अधिक सहयोग का आह्वान किया। प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा आयोजित वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट में भाग लेने के लिए राष्ट्रपति अली को धन्यवाद दिया। दोनों नेता ग्लोबल साउथ के देशों के बीच एकजुटता को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
दोनों नेता द्विपक्षीय सहयोग को और अधिक मजबूत करने के लिए नियमित अंतराल पर उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित करने पर सहमत हुए। इस यात्रा के दौरान दस समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये। समझौता ज्ञापनों (एमओयू) की सूची यहां देखी जा सकती है।

Related posts

भारत को मिली ‘अंतर्राष्ट्रीय प्रशासनिक विज्ञान संस्थान’ की अध्यक्षता।

rktvnews

बक्सर:उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं PMEGP, PMEGP-2 एवं PMFME अन्तर्गत ऋण स्वीकृति एवं वितरण कैम्प का आयोजन।

rktvnews

चतरा:आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारी और एस.एस.आर-2024 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

पटना:हिन्दी देश की किसी भी दूसरी भाषा का नहीं, केवल अंग्रेज़ी का स्थान चाहती है।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राजग सरकार में हुए विकास कार्य से विपक्षी पार्टी परेशान : सम्राट चौधरी

rktvnews

जाति जनगणना के लिए मजबूर हुई मोदी सरकार!

rktvnews

Leave a Comment