RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

गोपालगंज:नवोदय विद्यालय बेलसरा, गोपालगंज में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस।

गोपालगंज/ बिहार 01 नवंबर। जवाहर नवोदय विद्यालय बेलसरा, गोपालगंज में मंगलवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 148 वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। प्राचार्य सुधाकर शुक्ल समेत शिक्षकों ने लोह पुरुष को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। प्राचार्य ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को एकता की शपथ दिलाई। उन्होंने शिक्षकों व छात्रों से देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में विशेष योगदान देने का आहृान किया। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय एकता के लिए सामाजिक, सौहार्द, समरसता, प्रेम और बंधुत्व नितांत आवश्यक है। इसके लिए समाज के प्रत्येक व्यक्तियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और प्रबुद्ध वर्ग को आगे आकर अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करना होगा। साथ विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक श्री कृष्णा मणि मिश्र ने सरदार पटेल के एकीकृत अखंड भारत के निर्माण में किए गए अतुलनीय प्रयासों पर प्रकाश डाला। सुबह प्राचार्य सुधाकर शुक्ल, उप प्राचार्य पुष्पराज सिंह व शारीरिक शिक्षका सुश्री शिखा गौड़ की देखरेख में विद्यालय के मुख्य द्वारा से बलेसरा गाँव के रेलवे क्रासिंग तक ’रन फार यूनिटी’ के उद्देश्य से एक दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेतर कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Related posts

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल की सड़कों को दी मंजूरी।

rktvnews

उत्तराखंड: देहरादून: राज्यपाल ने पावन चिंतन धारा आश्रम द्वारा संचालित ’’प्रोजेक्ट यूपीएससी’’ का शुभारंभ किया।

rktvnews

सारण:सरकार के सभी विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी आम जनों को देने एवं योजनाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के लिए ही जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है:उप विकास आयुक्त

rktvnews

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

भोजपुर:लंबित वेतन-पेंशन तथा प्रोन्नति को ले कर्मचारी परेशान, कड़े निर्णय लेना मजबूरी:अध्यक्ष ,चितरंजन

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 04 अक्टूबर 24

rktvnews

Leave a Comment