RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : प्रधानमंत्री के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य मे बड़हरा विधायक के नेतृत्व मे बखोरापुर काली मंदिर में की गई पूजा अर्चना, नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।

बड़हरा /भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 जून।केन्द्र मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे 12 वर्ष का काल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम के तहत बड़हरा विधानसभा मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व मे भाजपा कार्यकताओ ने पूजा-अर्चना की एवं देश को समृद्ध बनाने की कामना के साथ नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की प्रार्थना की गई।
देश मे सबसे अधिक समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकार्ड नरेन्द्र मोदी का बन गया,जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
बखोरापुर काली मंदिर मे विधिवत पूजा-अर्चना करने के बाद सभी ने देश को समृद्ध एवं विकसित बनाने की प्रार्थना की।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा खुशी व्यक्त करते हुए कहा गया कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।आज देश प्रत्येक क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। विकसित भारत के संकल्प को इस सरकार द्वारा सबका साथ,सबका विकास और सबका प्रयास से पूर्ण किया जाएगा।उन्होने नरेन्द्र मोदी की दीर्घायु होने की कामना की।
कार्यक्रम में बड़हरा बीस सूत्री अध्यक्ष सह बड़हरा मंडल अध्यक्ष शुभम पांडेय,पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटु,रामाकांत सिंह,बबुरा मंडल अध्यक्ष टुनटुन महतो,शैलेश सिंह गुड्डू,उज्जवल सिंह,रामबाबू पांडेय सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक थे।
उक्त अवसर पर सभी को प्रसाद दिया गया।

Related posts

प्रथम भोजपुर जिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता खेल भवन में आयोजित!विभिन्न प्रखंडों से 120 खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभा दिखाएं और मेडल जीता।

rktvnews

रांची:सीईओ ने सभी एईआरओ के साथ की समीक्षा बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शब-ए-बरात के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

कृष्ण कल्पित प्रसंग : केवल एक कवि का पतन नहीं, समूचे काव्य-प्रेमी समाज की आत्मपरीक्षा है।

rktvnews

सारण:भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई सुनवाई! 13 मामलों का किया गया निष्पादन।

rktvnews

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का किया भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment