RK TV News
खबरें
Breaking News

दिवाली पर डिश टीवी ने किया धमाका: बिहार में गया के चंद्रदीप प्रस बने लकी विनर, जीता टीवीएस जुपिटर स्कूटर!

RKTV NEWS/एजेंसी (पीआर 24*7)15 नवंबर।दिवाली खत्म हो चुकी है, लेकिन भारत की अग्रणी कंटेंट वितरण कंपनी, डिश टीवी, अपने ‘डिश की दिवाली’ कैंपेन के जरिए इस त्योहारी जोश को बनाए हुए है, जो ग्राहकों के लिए शानदार इनाम और गारंटीड उपहार लेकर आया है। अक्टूबर से शुरू हुए इस कैंपेन में देशभर से जोशपूर्ण भागीदारी देखने को मिली है। हाल ही में डिश टीवी ने अपने दूसरे साप्ताहिक लकी ड्रॉ के विजेता की घोषणा की है जो हैं बिहार के गया में रहने वाले चंद्रदीप प्रस, जिन्होंने नया टीवीएस ज्यूपिटर स्कूटर जीतकर इसे उनके और उनके परिवार के लिए यादगार बना दिया है।
‘डिश की दिवाली’ कैंपेन के तहत डिश टीवी और डी2एच ग्राहकों को विभिन्न लाभ मिलते हैं, जिनमें आकर्षक कैशबैक और वॉचो मैक्स प्लान (Watcho Max Plan) के माध्यम से एक महीने का मुफ्त ओटीटी सब्सक्रिप्शन शामिल है। नए और पुराने दोनों ग्राहक अपने खाते को रिचार्ज कर या नई कनेक्शन खरीद कर, इस लकी ड्रॉ में शामिल हो सकते हैं। इस लकी ड्रॉ में स्कूटर, कार जैसे शानदार इनाम शामिल हैं।
अपनी जीत पर खुशी जताते हुए चंद्रदीप प्रस ने कहा, “मैं करीब 20 सालों से डिश टीवी का वफादार ग्राहक रहा हूं और यह बेहद शानदार अनुभव रहा है। जब मैंने दिवाली कैंपेन के बारे में सुना, तो मैंने तुरंत रिचार्ज किया ताकि मैं इसका हिस्सा बन सकूं। हमें जीतने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन जब जीत की खबर मिली तो पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। डिश टीवी ने हमारे दिवाली को और भी खास बना दिया। मैं डिश टीवी का धन्यवाद करता हूं और आशा करता हूं कि और भी लोग इस खुशी का अनुभव करें।”
डिश टीवी और वॉचो के मार्केटिंग हेड, श्री सुखप्रीत सिंह ने कहा, “हमारा ‘डिश की दिवाली’ कैंपेन देशभर में हमारे वफादार ग्राहकों के चेहरे पर खुशी लाने के उद्देश्य से बनाया गया है। हमने अभूतपूर्व भागीदारी और देशभर से मिले प्यार को देखकर वह खुशी महसूस की है। जैसे-जैसे हम इस कैंपेन के समापन की ओर बढ़ रहे हैं, हम बंपर ड्रॉ के लिए उत्साहित हैं, जिसमें और भी बड़े इनाम होंगे। हमारा उद्देश्य यही है कि हम सभी के चेहरे पर खुशियां लेकर आए, संबंध मजबूत करें और उन्हें एक अविस्मरणीय अनुभव दें।”
‘डिश की दिवाली’ कैंपेन इस उत्सव के साथ जारी है, जिसमें साप्ताहिक लकी ड्रॉ होते हैं और नवंबर मध्य में एक भव्य बंपर ड्रॉ होगा, जिसमें किया एसयूवी (Kia SUV), टाटा टियागो (Tata Tiago), आईफोन (iPhones) जैसे शानदार इनाम शामिल होंगे। डिश टीवी ने अपने ग्राहकों को प्रोत्साहित किया है कि वे रिचार्ज करें या नए प्लान को सब्सक्राइब करें और इस जश्न में शामिल होकर इन अद्भुत पुरस्कारों को जीतने का मौका पाएं।

Related posts

हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लि.पटना का 49 वां स्थापना*दिवस हर्षोल्लास संपन्न!रक्तदान शिविर सह पौधारोपण जनहित में जरूरी:राकेश कुमार सिंह वरिष्ठ संयंत्र प्रबंधक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

नारनौल:एसडीएम डा जितेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

दरभंगा:बिहार दिवस के अवसर पर कबड्डी एवं ट्राई साइकिल रेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

भारतीय राष्‍ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने गुजरात में देश की पहली मल्टी-लेन फ्री फ्लो टोलिंग प्रणाली लागू करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के अंतर्गत बेंगलुरु में आयोजित रोड शो में उत्तराखण्ड सरकार तथा राज्य में निवेश हेतु उत्साहित विभिन्न क्षेत्रों की 18 कंपनियों के मध्य कुल 4600 करोड़ रुपये के एमओयू साइन किए गए।

rktvnews

Leave a Comment