
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)17 मई।आरा नगर के ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह मैदान को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से आज ‘जनहित परिवार भोजपुर के तत्वावधान में एक जन-जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम वीर कुंवर सिंह मैदान के द्वार पर हुआ। नाटक के माध्यम से कलाकारों ने मैदान में कचरा फेंकने, पान-गुटखा खाकर थूकने, प्लास्टिक का प्रयोग करने और खुले में शौच जैसी समस्याओं को जीवंत अभिनय के द्वारा दर्शाया। साथ ही ‘स्वच्छ आरा, सुंदर आरा’ और ‘मैदान हमारा गौरव है, इसे स्वच्छ रखना कर्तव्य है’ जैसे नारों से लोगों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता अनिल राज ने बताया कि वीर कुंवर सिंह मैदान आरा की पहचान और धरोहर है। यहाँ रोजाना सैकड़ों लोग टहलने, खेलने और कार्यक्रमों के लिए आते हैं। पर इधर-उधर फेंके गए कचरे और गंदगी से मैदान की सुंदरता खराब हो रही है। नाटक के संयोजक सरफराज अहमद ने कहा कि नुक्कड़ नाटक का उद्देश्य आम नागरिकों, खासकर युवाओं को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराना है।
आरा बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव पप्पू पांडे ने कहा कि
कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें, मैदान में नहीं।
पत्रकार नरेंद्र सिंहने प्लास्टिक का उपयोग कम करें, कपड़े/जूट के थैले अपनाएँ।जय नारायण पांडेने नाटक में ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को जन-आंदोलन बनाएँ रखने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों, मॉर्निंग वॉकर्स, छात्रों और नगर निगम के सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। नाटक के अंत में सभी ने मैदान को स्वच्छ रखने की शपथ ली और सामूहिक सफाई अभियान चलाया।
‘जनहित परिवार’ के सदस्यों ने नगर निगम से मैदान में और कूड़ेदान लगवाने और नियमित सफाई की माँग भी की। संस्था आगे भी आरा के सार्वजनिक स्थलों पर ऐसे जागरूकता कार्यक्रम करती रहेगी।
आगत कलाकारों का स्वागत सचिव नंदकिशोर सिंह कमल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव आदित्य प्रकाश एवं जय नारायण पांडे ने किया। मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने किया नाटक का संयोजन सरफराज अहमद ने किया।
