RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: मतदान के प्रति जागरूकता को ले अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर के नेतृत्व में जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा कैंडल मार्च।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 अक्टूबर।आज आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अवसर पर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिले में SVEEP कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु जगदीशपुर नगर पंचायत में अनुमंडल पदाधिकारी जगदीशपुर के नेतृत्व में जीविका दीदियों एवं आंगनवाड़ी सेविकाओं द्वारा संध्या में कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।
संध्या के समय निकाले गए इन कैंडल मार्च के माध्यम से “ छोड़ो अपने सारे काम, आओ चलो करें पहले मतदान” जैसे प्रेरक नारों से लोगों को अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक किया गया। यह पहल मतदाताओं में उत्साह, जिम्मेदारी और लोकतांत्रिक भागीदारी की भावना जगाने का एक प्रभावी प्रयास सिद्ध हुई।
इस जन-जागरूकता अभियान ने जिले में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश दिया तथा आमजन को मतदान के महत्व से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

दरभंगा:डीएम ने भिक्षावृत्ति निवारण योजना अंतर्गत भिक्षावृत्ति को मुक्त करने को लेकर एक दिवसीय अभियान को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:महिला कालेज में इकोलॉजिकल क्लब द्वारा “बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट” प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में PRIDE और ICPS द्वारा संसद, राज्य विधानसभाओं, विभिन्न मंत्रालयों और वैधानिक निकायों के केंद्र और राज्यों के अधिकारियों के लिए आयोजित लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग सम्बन्धी ट्रेनिंग प्रोग्राम का उद्घाटन किया

rktvnews

भोजपुर:बचरी पीरो कालेज में स्नातक पास युवाओं का कैंपस प्लेसमेंट का हुआ आयोजन।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया मोक्षधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

गिरीडीह:जिला प्रशासन एवं IOCL के संयुक्त प्रयास से जरूरतमंद एवं दिव्यांगजनों के बीच सहायता सामग्री का किया गया वितरण।

rktvnews

Leave a Comment