RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:फेम इंडिया-एशिया पोस्ट के ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में चतरा के उपायुक्त रवि आनंद को मिली राष्ट्रीय पहचान।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)18 मई।फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी ‘सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026’ सर्वे में वर्तमान में चतरा के जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त श्री रवि आनंद को देश के उत्कृष्ट जिलाधिकारियों की सूची में स्थान दिया गया है। यह पहचान उन्हें पूर्व में जामताड़ा जिले में उपायुक्त के रूप में किए गए प्रशासनिक कार्यों, जनहित आधारित पहल एवं प्रभावी नेतृत्व के आधार पर प्राप्त हुई है।

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस राष्ट्रीय स्तर के सर्वे में प्रशासनिक दक्षता, विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसरोकार, नवाचार, संकट प्रबंधन क्षमता, पारदर्शिता एवं जनसेवा जैसे विभिन्न मानकों के आधार पर अधिकारियों का मूल्यांकन किया गया।

रवि आनंद ने जामताड़ा में अपने कार्यकाल के दौरान जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन, विकास योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, प्रशासनिक समन्वय एवं आमजनों से संवाद स्थापित करने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए थे। वर्तमान में चतरा जिले में भी उनके नेतृत्व में विभिन्न विकास योजनाओं, सड़क सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं जनसमस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है।

बताते चलें कि फेम इंडिया एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मीडिया एवं सर्वे संस्था है, जो विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का मूल्यांकन कर विशेष सर्वे एवं रैंकिंग जारी करती है। फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा किए गए इस सर्वे में देशभर के जिलाधिकारियों एवं उपायुक्तों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की राय, प्रशासनिक कार्यशैली, विकास कार्यों, जनसरोकार, मीडिया रिपोर्ट एवं जनप्रतिसाद सहित विभिन्न मानकों के आधार पर किया गया।

उल्लेखनीय है कि फेम इंडिया-एशिया पोस्ट द्वारा जारी यह सर्वे देशभर में बेहतर प्रशासनिक कार्य करने वाले जिलाधिकारियों एवं उपायुक्तों के कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जाता है।

Related posts

बक्सर:गंगा समिति के तत्वाधान में स्वच्छता श्रमदान/ जागरूकता रैली व शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास में आधी आबादी की पूरी भूमिका हो : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नारनौल:डीसी ने ईवीएम वेयर हाउस में विधानसभा चुनाव के लिए चल रहे एफएलसी का किया निरीक्षण।

rktvnews

बक्सर: जिलाधिकारी ने किया मोक्षधाम के निर्माण कार्य का निरीक्षण।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लखनऊ में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

जातीय गणना कार्य अंतिम चरण मे।

rktvnews

Leave a Comment