RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर : जनता की समस्या को दूर करना मेरा लक्ष्य : राकेश ओझा

लोगों की समस्याओं को सुनते विधायक राकेश रंजन ओझा

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)18मई। रविवार को शाहपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राकेश रंजन ओझा ने अपने पैतृक गाँव ओझवलिया मे आम जनता की समस्याओं को दूर करने को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया। दियारांचल तथा विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गाँवों से आये लोगों ने अपना फरियाद विधायक राकेश ओझा के समक्ष रखा। विधायक राकेश रंजन ओझा ने लोगों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उसके निराकरण के लिए संबंधित पदाधिकारी के पास भेज दिया। विधायक राकेश रंजन ओझा ने कहा कि जनसेवा ही मेरा संकल्प है और जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना तथा जनता का विश्वास जीतना ही मेरी सबसे बङी ताकत है। सभी के सुख-दुख मे सहभागी बनकर हर समस्या के समाधान के लिए सदैव तत्परता रहूँगा। आम जनता की सेवा करना और समस्याओं का समाधान करने का कार्य निरंतर जारी रहेगा। विधायक से मिलकर आम जनों मे खुशी देखी गई। लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड तथा अंचल का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार मे सीएम सम्राट चौधरी के फरमान पर लोगों की समस्या का निराकरण घर बैठे होगा। संबंधित अधिकारी अगर काम मे लेट करेंगे तो उनको जवाब देना पङेगा। इस अवसर पर सुमन राय, मंटू दूबे, दीपक ओझा, छोटू शास्त्री, देवाकांत ओझा, रमाशंकर मिश्र, बजे पाठक सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:सोलर सिस्टम के उपयोग से आएगी ऊर्जा क्रांति : एमएलसी सोनू राय

rktvnews

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने फरीदाबाद में 39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले का उद्घाटन किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने तरारी के बिहटा में प्रस्तावित नए अतिरिक्त 277 एकड़ के औद्योगिक भूमि बैंक का किया निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:पेयजल समस्या के समाधान हेतु झार जल पोर्टल पर शिकायतों का हो रहा त्वरित निष्पादन।

rktvnews

राष्ट्रपति ओडिशा उच्च न्यायालय के 75वें वर्ष के समापन समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

भोजपुर:योग भारतीय मनीषा का विश्व को दिया गया अनुपम उपहार है – भारतभूषण

rktvnews

Leave a Comment