RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

शाहपुर मे अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की जाॅच, एक को किया गया सील।

भोले शंकर अल्ट्रा साउंड को किया गया सील।

शाहपुर/भोजपुर(राकेश मंगल सिन्हा)20 मई। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के शाहपुर नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की गई। शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा रेफरल अस्पताल के अंतर्गत संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई। शाहपुर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी, शाहपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश कुमार द्वारा पुलिस अवर निरीक्षक संजीव कुमार एवं पुलिस बल के साथ शाहपुर में संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई। कुल 9 अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जांच की गई। पदाधिकारी द्वय ने बताया कि जांच के दौरान बंद कर फरार हो गये भोले शंकर अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया है।  न्यू आराध्या अल्ट्रासाउंड, मां जीवदानी अल्ट्रासाउंड, पॉपुलर अल्ट्रासाउंड और संकट मोचन अल्ट्रासाउंड सेंटरों का संचालन संबंधी कागजात पाया गया लेकिन कोई चिकित्सक जांच के समय उपस्थित नहीं पाये गये। विभिन्न अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालकों द्वारा डॉक्टरों के मीटिंग मे होने और आवश्यक काम हेतू जाने की बात बताई गई।

जांच के दौरान शाहपुर बीडीओ राकेश कुमार ( टोपी वाले) और शाहपुर रेफरल अस्पताल प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी।

उन सभी अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों को सोमवार को चिकित्सकों को उपस्थित कराने का अल्टीमेटम दिया गया है अन्यथा उन पर कार्रवाई की जायेगी। जांच के दौरान सागर अल्ट्रासाउंड, मां विंध्यवासिनी अल्ट्रासाउंड, मां अंबे अल्ट्रासाउंड और सुपर अल्ट्रासोनिक अल्ट्रासाउंड के पूर्व से ही बंद होने की जानकारी मिली। इस कार्रवाई से अवैध तरीके से संचालित हो रहे अल्ट्रासाउंड संचालकों में हड़कंप व्याप्त है।

Related posts

गिरीडीह:मादक पदार्थों की तस्करी एवं खेती की रोकथाम हेतु जिला उपायुक्त ने जिला स्तरीय (NCORD) समिति की बैठक की

rktvnews

भोजपुर:नीतीश सरकार रोजगार देने की बजाय युवाओं पर बरसा रही है लाठियां: शिवप्रकाश रजंन

rktvnews

राजस्थान पैंशनर्स समाज की सचिवालय उप शाखा की कार्यकारिणी को उपमुख्यमंत्री ने दिलायी शपथ।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:मुख्यमंत्री ने बहराइच में मानव-वन्य जीव संघर्ष में मृतकों तथा घायलों के परिवारों के साथ भेंट की।

rktvnews

भोजपुर:हर घर तिरंगा कार्यक्रम भोजपुर जिला मे व्यापक रूप से किया जाएगा :दुर्गा राज

rktvnews

पटना:उ‌द्योग मंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य उद्यमी एवं व्यवसायी आयोग की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment