RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरू नानक जयंती पर गुरुग्रंथ साहब के दरबार में मत्था टेका।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 नवंबर।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरू नानक जयंती के अवसर पर अरेरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेका और सिख संगत को गुरू नानक जयंती की बधाईयां दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का सिख समुदाय की ओर से सरोपा पहनाकर पुष्पहार से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज में भाईचारे और सबकी चिन्ता करने वाले, सबको एक साथ लेकर चलने वाले और लोगों में समानता का भाव जगाने वाले गुरू नानक जी का जब हम स्मरण करते हैं तो मन प्रफुल्लित हो उठता है। सच्चे अर्थों में उनके संदेशों पर अमल करने वाले एवं उन्हें आत्मसात करने वाले लोग दुनिया के 200 से अधिक देशों में निवासरत हैं और उनकी अच्छाईयों और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण मानवता के लिए समरसता एवं विश्व बंधुत्व का मार्ग प्रशस्त करने वाली उनकी शिक्षा और संदेश युगों-युगों तक हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरू नानक देव जी ने अत्याचार एवं समाज की कुरीतियों के खिलाफ बुलंद आवाज उठाई। गुरू नानक देव जी के संदेशों को लोगों ने अंगीकार किया। उन्होंने विशेष रूप से माताओं और बहनों को साथ लेकर चलने और विदेशी आक्रमण की बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए समाज को एक साथ खड़ा किया।

निशान साहिब को किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गुरुग्रंथ दरबार से बाहर निकल कर गुरुद्वारा परिसर स्थित निशान साहिब को नमन किया। निशान साहिब ध्वज स्तंभ पर फूल माला अर्पित कर मत्था टेका। इस अवसर पर नरेन्द्र सलूजा, सुरेंद्र सिंह अरोरा, सुखवीर सिंह, राहुल कोठारी एवं महिला सेवा मंडल की ओर से इंद्रजीत कौर संधू, सुश्री कमलजीत कौर सलूजा, गुरलीन खनूजा, प्रेमजीत कौर, जगमीत कौर एवं सिख समुदाय के लोग भी उपस्थित थे।

प्रकाश पर्व पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को गुरू नानक जयंती और प्रकाश पर्व पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व प्रदेश में धूमधाम और भव्यता के साथ आयोजित करें। मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व के अवसर पर सिख समुदाय को 17 नवम्बर को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में आमंत्रित भी किया।

Related posts

उज्जैन:अवैध मदिरा संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग उज्जैन की एक और बड़ी कार्यवाही।

rktvnews

जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट मद से जिले में क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न!लंबित योजनाओं को ससमय करें पूर्ण ,संवेदकों द्वारा कार्यों में लापरवाही बरती जाने पर की जाएगी नियमानुसार कारवाई:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

समुचित इलाज नहीं होने की शिकायत पर विधायक प्रतिनिधि पहुंचे अस्पताल

rktvnews

रामगढ़:उपायुक्त की पहल से ज़िले के जूडो और कराटे खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया गया मैट।

rktvnews

छत्तीसगढ़;जशपुर के बगिया के बालक आश्रम शाला में बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मनाया जन्मदिन, बच्चों को बांटें उपहार।

rktvnews

भोजपुर पुलिस ने शराब के विरुद्ध अभियान में भारी मात्रा में किया शराब बरामद।

rktvnews

Leave a Comment