RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

प्रधानमंत्री जी के विजन को जमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने वाला प्रदेश है उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ /उत्तर प्रदेश 28 फरवरी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह नये भारत का नया उत्तर प्रदेश है। उत्तर प्रदेश भारत का ह्ृदय स्थल, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन कोजमीनी धरातल पर प्रभावी ढंग से उतारने वाला, देश में सबसे अग्रणी अर्थव्यवस्था केरूप में उभरता हुआ, देश में सर्वाधिक पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाला,सबसे अधिक निवेश प्राप्त करने वाला तथा सबसे अधिक निवेश को जमीनी धरातल परउतारने वाला प्रदेश बन चुका है। नये उत्तर प्रदेश की आधुनिक पुलिस के लिए आजप्रदेश के प्रत्येक जनपद में एक साइबर थाने की स्थापना के कार्य का शुभारम्भ हो रहाहै। थाना क्षेत्र में पुलिस बैरक और हॉस्टल के निर्माण के लिए कुछ कार्यों का लोकार्पणतथा कुछ का्यों का शिलान्यास हो रहा है, कुछ नए थाने लोकार्पित हो रहे हैं कुछ अन्यथानों का शिलान्यास किया जा रहा है। पी०ए०सी0 तथा यू०पी०एस०एस०एफ० की नईवाहिनियों तथा पुलिस लाइन का शिलान्यास भी किया जा रहा है। यह सभी कार्य प्रदेशमें नए बदलाव की कहानी बयां कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री आज यहां लोक भवन में उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओंके सुदृढ़ीकरण हेतु 2,310 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 144 निर्माण कार्यों कालोकार्पण तथा शिलान्यास करने के पश्चात इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अपनेविचार व्यक्त कर रहे थे। लोकार्पित तथा शिलान्यास किये गये निर्माण कार्यों में थानाप्रशासनिक भवन एवं आवासीय भवन, पुलिस चौकी प्रशासनिक भवन, थानों पर हॉस्टल,बैरक व विवेचना कक्ष, पुलिस लाइन में पुरुष हॉस्टल, ए०टी०एस० फील्ड यूनिटकार्यालय, पुलिस लाइन, पी०ए०सी० वाहिनी, यू०पी०एस०एस०एफ० वाहिनी एवं पुलिसथानों में मेडिकल कक्ष सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री ने 57 नये जनपदों में साइबर क्राइम थाना तथा जनपदीय 1,523पुलिस थानों में स्थापित साइबर सेल, 18 भ्रष्टाचार निवारण संगठन थानों, 08 जनपदों मेंभ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई तथा जनपद प्रयागराज एवं कुशीनगर में पर्यटक थानों।का शुभारम्भ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की आत्मा जनपद में स्थित पुलिस लाइन मेंहोती है। पहले जनपद बनाकर पुलिस तैनात कर दी गई थी, लेकिन पुलिस लाइन का निर्माण नहीं किया गया था। प्रदेश सरकार पहली बार चार जनपदों में पुलिस लाइन के निर्माण कार्य को एक साथ प्रारम्भ कर रही है। जनपद अमेठी में कार्य प्रारम्भ किया जाचुका है तथा हापुड़ में पुलिस लाइन बनाने की प्रक्रिया तेजी के साथ आगे बढ़ रही है।यह नई कार्य संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
यदि मेट्रोपॉलिटन शहर को छोड़ दें, तो इस समय जनपदों में सबसे ऊंचीबिल्डिंग पुलिस लाइन में पुलिस बैरक व पुलिस हॉस्टल की है। प्रत्येक जनपद की पुलिस लाइन तथा प्रत्येक थाना क्षेत्र में हाई राइज बिल्डिंग बनाकर या तो उपलब्ध करादी गयी है या निर्माणाधीन है। प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस को पिछले 06वर्षों में 18 से 20 हजार करोड़ रुपए केवल अवस्थापना सुविधा के लिए उपलब्ध कराएगए हैं। अब हम कह सकते हैं कि देश-दुनिया में सबसे अच्छा इन्फ्ास्ट्रक्चर उत्तरप्रदेश पुलिस के पास है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश माफियाओं और अपराधियों से पूरीतरह त्रस्त था। यहां न व्यापारी सुरक्षित था, न ही बेटी। प्रदेश में हर दूसरे-तीसरे दिनएक दंगा होता था। कई महीनों तक कर्फ्यू लगा रहता था। यहां कोई नहीं आना चाहता था। प्रदेश का युवा अपनी पहचान छुपाने के लिए मजबूर था। प्रदेश आबादी में नम्बरवन था, लेकिन अर्थव्यवस्था में छठे-सातवें नम्बर पर भी हमारी गिनती नहीं होती थी।प्रदेश को देश के विकास में ब्रेकर माना जाता था। आज राज्य का युवा देश में कहीं भीजाएगा, उसे पहचान छुपाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जब वह कहता है कि वहउत्तर प्रदेश से है, तो सामने वाले व्यक्ति के चेहरे पर एक चमक दिखती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के परसेप्शन को सुधारने में पुलिस की बड़ी भूमिका रही है। पीड़ित अपनी शिकायत लेकर फर्स्ट रिस्पॉन्स के रूप में पुलिस के पास जाता है। प्रदेश सरकार ने पुलिस को सुदृढ़ करने के लिए अनेक कार्य किये हैं। 01लाख 60 हजार से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती तथा डेढ़ लाख के आसपास पुलिस कार्मिकों को प्रमोशन प्रदान किया गया। पूरी पारदर्शी और शुचितापूर्ण तरीके से पुलिसकी भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। यह पहला राज्य है, जिसने इतनी बड़ी संख्या मेंपुलिस कार्मिकों की भर्ती की। भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने केसाथ-साथ पुलिस की ट्रेनिंग की क्षमता को तीन गुना किया गया है। शीघ्र ही प्रत्येक जनपद में हर पी०ए०सी0 वाहिनी में ट्रेनिंग की अतिरिक्त क्षमता विकसित की जाएगी।तब उत्तर प्रदेश पुलिस अपने लिए ही नहीं, बल्कि देश के अन्य राज्यों तथा पैरामिलिट्री फोर्स के लिए ट्रेनिंग की क्षमता रखेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस दंगाईयों का काल है, वह उन परयमराज बनकर टूट पड़ती है। पहले पी०ए०सी0 की 54 कम्पनियां समाप्त कर दी गई थीं। उनके पुनर्गठन की कार्रवाई को पूरा किया गया। एस०डी०आर०एफ० का गठन तथा जोनल व रेंज स्तर पर फॉरेंसिक लैब की स्थापना की गयी। प्रदेश में फॉरेंसिक इंस्टीट्यूट गत वर्ष से ही कार्य करना प्रारम्भ कर चुका है। वर्तमान में अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि की सुरक्षा का दायित्व उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल उठा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट, मेट्रो की सुरक्षा का दायित्व उत्तर प्रदेश पुलिस उठा रही है। यह सभी कार्य करने के साथ-साथ समय की चुनौती को ध्यान मेंरखते हुए कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य होगा, जिसमें सभी75 जनपदों में साइबर थाने होंगे। 18 साइबर थाने पहले से कार्य कर रहे हैं, शेष 57जनपदों में साइबर थानों का शुभारम्भ किया जा रहा है। प्रदेश के 1,523 थानों मेंपर नहीं जाना पड़ेगा। बल्कि वह जिस थाने में जाएगा वहाँ साइबर सेल होगी। उसे स्थानीय पुलिस थाने पर सुविधा उपलब्ध करवाने का कार्य किया जाएगा। यह एक बड़ी उपलब्धि है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें समय के अनुरूप स्वयं को तैयार करना पड़ेगा। यहआज की आवश्यकता है। अपराध किसी भी प्रकार का हो, हमें लोकतंत्र में डायलॉग को पहले महत्व देना होगा। संवाद से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो जाता है। लोगजिस थाने में जाएंगे, साइबर हेल्प डेस्क उनकी मदद के लिए तैयार होगी। साइबर थाने कॉमन मैन को यही सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बनाए जा रहे हैं। पीड़ित महिला कीसमस्या का समाधान तीब्र गति से करने के लिए पिंक बूथ बनाये गये हैं तथा प्रत्येकथाने में महिला कक्ष आरक्षित किया गया है। महिला बीट पुलिस अधिकारी की तैनाती बीट स्तर पर महिलाओं के साथ संवाद बनाने के लिए की गयी है। ऐसे ही कॉमनमैनकी समस्या का समाधान करने के लिए संवाद का सहारा लेना पड़ेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभ्य समाज में रहते हैं। जीरो टॉलरेंस नीति समाजव राष्ट्र विरोधी तत्वों, माफियाओं और अपराधियों के प्रति होनी चाहिए। कॉमनमैन केलिए संवेदनशील होना पड़ेगा तथा तीव्र गति से न्याय प्रदान करने के लिए स्वयं कोतैयार करना पड़ेगा। इस दिशा में जो प्रयास हुए हैं, उन्हीं का परिणाम है कि आज देश में प्रदेश की नई छवि बनी है। इस नई छवि का परिणाम है कि जिस राज्य में पहले निवेश नहीं आता था, अब प्रदेश को 40 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुएहैं। इनमें से 10 लाख 24 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों का प्रधानमंत्री जी द्वारा शिलान्यास एक ही दिन में किया गया। इनसे 35 लाख युवाओं को रोजगार के अवसरप्राप्त होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले प्रदेश में नौकरियां भाई-भतीजावाद की भेंट चढ़जाती थीं। अब इतनी नौकरियां आएंगी कि प्रदेश के युवाओं के साथ-साथ देश के अन्य प्रदेशों के युवा यहाँ नौकरी प्राप्त करेंगे तथा उत्तर प्रदेश के विकास में अपना योगदानदेंगे। प्रदेश में पहले भय के कारण कोई नहीं आता था। गत वर्ष प्रदेश में 33 करोड़ पर्यटक आए थे। अयोध्या में एक माह में 65 लाख श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीरामलला के दर्शनकिए। इससे वहां के व्यापारियों के व्यापार में कई गुना वृद्धि हुई है। होटल, रेस्टोरेंट,टैक्सी जैसी अनेक सुविधाएं विकसित हुई हैं। हजारों लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं। आम जन में विश्वास है। इसी विश्वास के बल पर अयोध्या नगरी को सजाया और संवारा गया है। प्रधानमंत्री जी की सोच और विजन को जमीनी धरातल पर उतारनेके परिणा मस्वरूप अयोध्या नगरी नई अयोध्या के रूप में हम सभी के सामने है। अयोध्याधाम में देश भर के श्रद्धालु वहां की सुविधाओं से अभिभूत हो रहे हैं, इससे प्रदेश के सम्मान में वृद्धि हो रही है। जो आ रहा है वह खुश होकर जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को कॉमनमैन, श्रद्धालु और बाहर से आने वालेव्यक्तियों के प्रति अतिथि देवो भवः के भाव से व्यवहार करना चाहिए। अयोध्या में पहलेदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। यू०पी०एस०एस0एफ0 और पुलिस बल ने मोर्चा संभाला। डी0जी0पी0 और प्रमुख सचिव गृह भी वहां गए थे। बेहतरीन व्यवस्था और पुलिस के व्यवहार से श्रद्धालु अयोध्या से खुश होकर जा रहे हैं। जनवरी, 2019 मेंवाराणसी में आयोजित प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान प्रवासी भारतीय, पुलिस के अच्छे व्यवहार से सन्तुष्ट थे। पुलिस के व्यवहार में यही परिवर्तन प्रयागराज कुम्भ में देखने को प्राप्त हुआ। पुलिस का व्यवहार श्रद्धालुओं तथा आम व्यक्तियों के प्रति सौहार्दपूर्ण था।देश भर से आए लगभग 24 करोड़ श्रद्धालु बहुत अच्छा अनुभव लेकर गए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस को आगे भी इसी प्रकार का बर्ताव करना पड़ेगा।थानों, चौकियों तथा फील्ड में यदि पुलिस अच्छा बर्ताव करती है, तो एक तरफ पुलिसको संबल प्राप्त होगा तो दूसरी तरफ समाज व राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ लड़ने केलिए शक्ति प्राप्त होगी। इस शक्ति के बल पर पुलिस प्रदेश को देश के अग्रणी राज्य केरूप में स्थापित करने में अपना योगदान दे पाएगी।
उन्होंने कहा कि पुलिस की अवस्थापना सुविधा के साथ-साथ साइबर थानों का गठन क्रान्तिकारी परिवर्तन का दोतक होगा। हमें इन कार्यों को निरन्तर आगे बढ़ाते हुए निष्कर्ष पर पहुंचकर आम व्यक्ति की सन्तुष्टि का आधार बनाना होगा। आजपांच ए०टी०एस० इकाइयों का शुभारम्भ हो रहा है। ए०टी०एस० किसी भी राष्ट्र विरोधी गतिविधि पर अंकुश लगाने का सशक्त माध्यम है। पुलिस का पर्यटकों के प्रति किस प्रकार का व्यवहार होना चाहिए और किस प्रकार की सुविधा उन्हें उपलब्ध कराई जानी चाहिए, इस दिशा में भी हमें प्रयास करना चाहिए। पर्यटक थाने इस कार्य में सहायक साबित होंगे।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासोंपर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम को वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना एवं पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवंसूचना संजय प्रसाद, महानिदेशक साइबर क्राइम सुभाष चंद्र, अपर पुलिस महानिदेशक डॉ० एन० रविन्दर, सूचना निदेशक शिशिर सहित शासन-प्रशासन केवरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

एआईआईए ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 समारोहों की शुरुआत की।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के अन्तर्गत 1007 अभ्यर्थियों को किया नियुक्ति पत्र प्रदान।

rktvnews

रागी मिलेट से कृषक डोंगर सिंह और विजयशंकर हुए समृद्ध।

rktvnews

दरभंगा:जिला प्रशासन की टीम 40 रनों से हुई विजयी।

rktvnews

मौलिक अधिकारों के लिए सरकारी विद्यालयों के प्रति रखना होगा झुकाव-नंद किशोर यादव

rktvnews

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के युग में दूरदर्शन की एंट्री।

rktvnews

Leave a Comment