RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनिर्वाचित एमएलसी सोनू राय को मिलकर दी बधाई।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 मई।बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ (गोपगुट) भोजपुर के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष कृष्ण सिंह बिमल के नेतृत्व में भोजपुर-सह-बक्सर के नवनिर्वाचित विधान पार्षद सोनू कुमार राय को निवास स्थान पर मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों से विधान पार्षद को अवगत कराया। शिक्षक नेताओं ने आशा व्यक्त की की एक अच्छे युवा शिक्षित शालीन और व्यवहार कुशल एमएलसी का निर्वाचन हुआ है । जिससे बुद्धिजीवी शिक्षकों की अपेक्षाएं बढ़ गई है।
सोनू राय ने उपस्थित सभी तमाम शिक्षकों का हृदय से आभार और जीत की बधाई दी उन्होंने कहा कि यह सब मतदाताओं की जीत है। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि एक जगह जिला प्रशासन द्वारा धक्का मुक्की की बात की गई लेकिन मैं वैसा कुछ नहीं किया । मतदान केंद्र पर में जो भी थे अधिकृत रूप से पहचान पत्र रखें थे लेकिन चुनाव पदाधिकारी के पास नहीं था,बहश हुई वो भी बाहरी गेट पर। 636 मत बेकार हुए इस पर इन्होंने कहा कि इस चुनाव में किसी प्रकार का ट्रेनिंग नहीं दिया गया जिसके कारण इतने मतदाताओं का मत पत्र बेकार हो गया। ।प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों से जुड़ी लंबित समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने की मांग की।विधान पार्षद सोनू कुमार राय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण के बाद वे शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर संबंधित जिला पदाधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की जायज मांगों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक आवाज उठाएंगे।प्रतिनिधिमंडल में धर्म कुमार राम, राजा राम सिंह प्रियदर्शी, मनोज कुमार किरण, देव कुमार सिंह, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, केदार नाथ सिंह, मंटू कुमार, मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार वर्मा सहित संघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पटना : शहीद दिवस पर राजकीय समारोह का आयोजन,शहीदों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

शिक्षको को राज्यकर्मी का दर्जा मिलना,भाजपा के कड़े संघर्ष और आंदोलन का परिणाम है!मेरा संकल्प पूरा हुआ: जीवन कुमार

rktvnews

जिला परिषद में आयोजित हुआ राजस्थान मिशन 2030 अंतर्गत परामर्श शिविर।

rktvnews

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ हुई बैठकें: मुख्यमंत्री

rktvnews

भोजपुर:मौनी बाबा शिव मंदिर (घंटाघर) के पुनर्निर्माण को लेकर हिंदू जागरण मंच की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

गड़हनी प्रखंड के लभुआनी में चल रहे लक्ष्मी नारायण यज्ञ में बिहार के राज्यपाल ,मंत्रियों सहित संतो का हुआ आगमन।

rktvnews

Leave a Comment