RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोपाल:भारतीय नौसेना ने नौसैनिक नौकायन केंद्र का किया शुभारंभ।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 मई।भारतीय नौसेना ने 17 मई, 2026 को भोपाल की प्रसिद्ध अपर लेक में अपने प्रमुख नौसैनिक नौकायन केंद्र का शुभारंभ किया, इसे भोजताल के नाम से भी जाना जाता है।
नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने इस आयोजन के उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर रक्षा बलों और असैन्य प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, एनसीसी कैडेट्स तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह को यादगार बनाने के लिए आईएनडब्ल्यूटीसी विशाखापत्तनम के 30 से अधिक नौसैनिकों तथा नौसेना की रोइंग, कयाकिंग और कैनोइंग टीमों ने शानदार सेल परेड प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान कयाकिंग, कैनोइंग और रोइंग के आकर्षक प्रदर्शन भी किए गए।
नौसेना कर्मियों के प्रशिक्षण एवं विकास प्रक्रिया में जल कौशल प्रशिक्षण हमेशा से एक अभिन्न अंग रहा है, जो उनके प्राथमिक कार्यक्षेत्र में आपसी सौहार्द, टीम भावना और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को सक्रिय रूप से प्रोत्साहित करता है।
अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह नौकायन केंद्र भारतीय नौसेना की नौकायन टीम, नौसेना की रोइंग, कैनोइंग और कयाकिंग टीमों के साथ ही राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रशिक्षण के लिए व्यापक रूप से उपयोग किया जाएगा। वर्तमान में नौसेना नौकायन टीम के कुल 34 सदस्यों में से 17 सदस्य मध्य प्रदेश से हैं। इस सुविधा का उद्देश्य राज्य के अधिकाधिक युवाओं को प्रतिस्पर्धी जल क्रीड़ाओं को अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यह पहल प्रधानमंत्री के ओलंपिक और एशियाई खेलों के लिए विश्वस्तरीय खेल प्रतिभाओं के बढ़ावा देने के दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह प्रतिस्पर्धी खेलों में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और खेल प्रतिभाओं के दायरे का विस्तार करने संबंधी राष्ट्रीय खेल नीति के उद्देश्यों के अनुरूप भी है।

Related posts

दरभंगा में जीविका समूहों के वित्त पोषण हेतु कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

बक्सर:राजस्व समन्वय समिति एवं आंतरिक संसाधन समिति की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

केंद्रीय सचिव अमित अग्रवाल ने वैश्विक कल्याण के लिए सस्ती दवाओं के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान पर बल दिया।

rktvnews

रायपुर : होली सद्भाव, अपनत्व और गिले-शिकवे भुलाने का पर्व है : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

rktvnews

Leave a Comment