RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा फैक्ट्रियों और गोदामों की जांच लगातार जारी।

सुरक्षा मानकों में कमियां पाए जाने पर तीन फैक्ट्रियों को किया गया सील

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद)18 मई।गत दिवस देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना तथा वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी शिवम वर्मा ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर जिले के सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र में संचालित पटाखा गोदामों एवं फैक्ट्रियों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
इस सिलसिले में जिला प्रशासन के अमले द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में किए गए निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्थाओं में गंभीर कमियां पाए जाने पर तीन पटाखा फैक्ट्रियों को सील किया गया। इनमें लक्ष्मी फायर वर्क एंड इंडस्ट्री दातोदा, सतनाम फायर वर्क सिमरोल तथा फटका मैन्युफैक्चरिंग घोसीखेड़ा
शामिल हैं।
कलेक्टर श्री वर्मा के निर्देशों के पालन में एसडीएम एवं एसडीओपी महू द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उक्त फैक्ट्रियों में शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप निर्माण एवं सुरक्षा व्यवस्था नहीं थी तथा मजदूरों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम भी नहीं किए गए थे। इसके चलते संबंधित इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील करने की कार्रवाई की गई।
जिला प्रशासन द्वारा जिलेभर में निरीक्षण एवं जांच की कार्रवाई लगातार जारी है।
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर जिलेभर में पटाखा फैक्ट्रियों एवं गोदामों की सघन जांच जारी। सुरक्षा मानकों में गंभीर कमियां पाए जाने पर तीन इकाइयों को तत्काल प्रभाव से सील किया गया।

Related posts

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में मेगा वॉकथॉन कार्यक्रम “वॉक फॉर हेल्थ” का आयोजन किया।

rktvnews

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा – माले बड़हरा का सोहरा व नरगदा पंचायत का प्रथम सम्मेलन हुआ सम्पन्न।

rktvnews

नारनौल:मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में खंड स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पीएम जनमन योजना से बदल रहा जनजातीय समुदाय का जीवन :राज्यपाल

rktvnews

भोपाल:राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में।

rktvnews

Leave a Comment