RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : चोरी के मोटरसाइकिल के साथ दो गिरफ्तार! बहोरनपुर पुलिस ने भेजा जेल 

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 18 मई। रविवार को भोजपुर जिला के बहोरनपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजय कुमार ठाकुर ने पुलिस बल के साथ चोरी का मोटरसाइकिल रखने के दो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विदित हो कि बहोरनपुर पुलिस द्वारा दामोदरपुर पुल पर वाहन चेकिंग लगाया गया था। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को रोका और उनसे वाहन का कागजात दिखाने को कहा। मोटरसाइकिल सवार दोनों व्यक्ति मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन का कागज दिखाने मे असफल रहे। बहोरनपुर पुलिस ने दोनों व्यक्ति टिंकू कुमार यादव और नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों शाहपुर थाना क्षेत्र के सुहिया गाँव के रहने वाले बताये जाते हैं। इस संबंध मे बहोरनपुर थाना मे प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने टिंकू कुमार यादव और नीतीश कुमार को जेल भेज दिया।

Related posts

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी 24 फरवरी को करेंगे जीआईएस-2025 का शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सैफ चैम्पियनशिप 2023 जीतने पर भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई दी।

rktvnews

पटना:हिन्दी देश की किसी भी दूसरी भाषा का नहीं, केवल अंग्रेज़ी का स्थान चाहती है।

rktvnews

भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का हल्दिया मल्टी-मॉडल टर्मिनल पीपीपी ऑपरेटर आईआरसी नेचुरल रिसोर्सेज को सौंपा गया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:मंत्रिपरिषद के निर्णय।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय 17वें भारतीय सहकारी महासम्मेलन का उद्घाटन किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने की।

rktvnews

Leave a Comment