RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का उत्साहपूर्ण आयोजन।

“खजाने की खोज” एवं “भोपाल के संग्रहालयों का भ्रमण” कार्यक्रम सम्पन्न।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)17 मई।इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2026 के अवसर पर 17 मई को विविध रचनात्मक, शैक्षणिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस समारोह के अंतर्गत प्रथम कार्यक्रम “खजाने की खोज (Treasure Hunt)” का आयोजन 17 मई 2026 को प्रातः 7:30 बजे से संग्रहालय परिसर में किया गया। यह गतिविधि प्रतिभागियों के लिए अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुई, जिसमें मानव संग्रहालय की विभिन्न दीर्घाओं एवं प्रदर्शों एवं शामला पहाड़ी पर स्थित अन्य विरासत स्थलों,सांस्कृतिक स्थलों तथा अन्य संग्रहालयों से जुड़े संकेतों के माध्यम से खोज अभियान पूरा कराया गया। कार्यक्रम में दुपहिया वाहनो पर सवार वैध लाइसेंस धारक 65 टीमों के लगभग 130 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संग्रहालय के निदेशक प्रो डा अमिताभ पांडे ने प्रतिभागी दुपहिया वाहन चालकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और कहा कि,संग्रहालय केवल वस्तुओं के संरक्षण का स्थान नहीं, बल्कि समाज की सांस्कृतिक स्मृतियों एवं ज्ञान परंपराओं के जीवंत केंद्र हैं।
प्रतियोगिता के माध्यम से प्रतिभागियों को संग्रहालय की सांस्कृतिक विविधता, जनजातीय जीवन एवं विरासत संबंधी जानकारी रोचक तरीके से प्राप्त हुई। प्रतिभागियों ने टीम भावना, यातायात नियमों का पालन करते हुए त्वरित निर्णय क्षमता एवं ज्ञान का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया l
मानव संग्रहालय के पुस्तकालय अधिकारी डॉ. मोहम्मद रेहान एवं डॉ. रविंद्र कुमार गुप्ता द्वारा खजाने की खोज कार्यक्रम का संयोजन किया l
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों में संग्रहालयों के प्रति रुचि विकसित करना, सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा रचनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता का विकास करना था।इस रोचक प्रतियोगिता ख़ज़ाने की खोज के विजयी प्रतिभागियों को आगामी दिनों में आकर्षक नगद पुरस्कार प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं दो सांत्वना से पुरस्कृत किया जाएगा ।
इसी क्रम में आज 17 मई को पूर्वाह्न 11:00 बजे “भोपाल के विभिन्न संग्रहालयों का भ्रमण” कार्यक्रम भी सम्पन्न हुआ। इस विशेष पहल के अंतर्गत संग्रहालय में पधारे विभिन्न दर्शकों, विद्यार्थियों, युवाओं , महिलाओं को भोपाल स्थित प्रमुख संग्रहालयों का भ्रमण कराया गया, जिससे उन्हें शहर की समृद्ध सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को निकट से जानने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के लिए मानव संग्रहालय से निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध कराई गई। कुल तीन बसों के माध्यम से भ्रमण आयोजित किया गया, जिसमें 120 से अधिक प्रतिभागियों ने सहभागिता की। प्रतिभागियों ने बिड़ला मंदिर संग्रहालय , जनजातीय संग्रहालय, राज्य संग्रहालय, रीजनल साइंस सेंटर (साइंस म्यूजियम)और रीजनल नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम, दुष्यंत कुमार पांडुलिपि संग्रहालय और अन्य विभिन्न संग्रहालयों में संरक्षित धरोहरों, कलाकृतियों एवं ऐतिहासिक प्रदर्शों का अवलोकन कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इस संग्रहालय भ्रमण कार्यक्रम का संयोजन संग्रहालय के असिस्टेंट क्यूरेटर डॉ सूर्य कुमार पांडे ने भोपाल स्थित अन्य संग्रहालयों के क्यूरेटर के सहयोग से किया ।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस समारोह के अंतर्गत कल 18 मई 2026 को आयोजित होने वाला “एस्ट्रो-नाईट (Astro-Night)” कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह कार्यक्रम सायं 6:00 बजे मानव संग्रहालय की पहाड़ी पर क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में दूरबीनों के माध्यम से तारा-दर्शन एवं विभिन्न खगोलीय गतिविधियों का अवलोकन करने का अवसर मिलेगा। संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया कि,विज्ञान एवं अंतरिक्ष के प्रति रुचि रखने वाले विद्यार्थियों एवं नागरिकों के लिए यह कार्यक्रम अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा।

कार्यक्रमों से संबंधित अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु इच्छुक प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9425648740 एवं 8435573858 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

हनुमानगढ़:रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, 5 कम्पनियों ने 74 आशार्थियों का किया चयन।

rktvnews

रेडक्रॉस ब्लड बैंक में ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर मशीन आवश्यक:प्रांतीय रेडक्रॉस चेयरमैन डॉक्टर बी बी सिन्हा

rktvnews

आज के बाजारवाद में सिसकती भोजपुरी

rktvnews

भारतीय सेना की ओर से रासायनिक, जैविक, रेडियोधर्मी और आण्विक हमलों से सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की खरीद।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:महात्मा गांधी की 156 वीं जयंती पर जिलाधिकारी ने किया माल्यार्पण, दिया सत्य-अहिंसा का संदेश।

rktvnews

सिविल20इंडिया 2023 का दूसरा पूर्ण सत्र ‘सिविल सोसाइटी ऑर्गनाइजेशन एंड प्रमोशन ऑफ ह्यूमन वैल्यूज’ विषय पर केन्‍द्रित।

rktvnews

Leave a Comment