RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा : डीएम की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में विभिन्न योजनाओं की ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)09 अक्टूबर।जिला पदाधिकारी, नवादा आशुतोष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में आज डीआरडीए सभागार में विभिन्न योजनाओं की ऋण स्वीकृति एवं ऋण वितरण हेतु मेगा क्रेडिट कैम्प का आयोजन हुआ। इस कैम्प में पीएमईजीपी, पीएमएफएम एवं पीएम विश्कर्मा योजना के लाभुकों के बीच ऋण की स्वीकृति एवं वितरण का कार्य किया गया।
नवादा जिला में पीएमईजीपी, पीएमएफएमई योजना एवं पीएम विश्वकर्मा योजना में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टॉप 03 बैंक यथा- पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक का रहा।नवादा जिला में पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजना में खराब प्रदर्शन करेन वाले टॉप 03 बैंक यथा- एक्सीस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक एवं एक्सीस बैंक, एचडीएफसी बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्रा रहा।
पीएमईजीपी योजना में 11 आवेदकों को कुल रू0 190.75 (लाख) राशि की स्वीकृति एवं कुल रू0 25.50 राशि प्रदान की गई।
पीएमएफएमई योजना में 06 आवेदकों को कुल रू0 68.77 (लाख) राशि की स्वीकृति एवं कुल 10.00 (लाख) राशि प्रदान की गई।
पीएम विश्वकर्मा योजना में 04 लाभुकों को 04 लाख रू० की राशि प्रदान की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा सभी बैंकर्स को पीएमईजीपी एवं पीएमएफएमई योजनान्तर्गत शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेश दिया गया।
इस अवसर पर महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र नवादा विक्रम भारद्वाज, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक, सहायक उद्योग निदेशक प्रशांत कुमार के साथ-साथ संबंधित बैंकों के प्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related posts

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024, होम वोटिंग: पहले दिन 900 मतदाताओं ने वोट डाले।

rktvnews

दरभंगा:मुख्य सचिव ने की सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:सचिव डा. प्रतिमा ने पद्मश्री भीम सिंह भवेश को किया सम्मानित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को किया रवाना।

rktvnews

जितने अमीर होते है नेता उन्हीं के करीब होते है: रघुपति यादव

rktvnews

भोपाल:हेरिटेज टूरिज्म – बेस्ट स्टेट’ अवॉर्ड से सम्मानित हुआ मध्यप्रदेश।

rktvnews

Leave a Comment