RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:80 वें स्वतंत्रता दिवस पर भाकपा-माले जिला कार्यालय में किया गया झंण्डोंतोलन।

आजादी के 80 साल बाद भी देश में गरीबी, बेरोजगारी,मंहगाई,चरम पर : माले

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।देश की आजादी के 80 वां वर्षगांठ पर भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में झंण्डोंतोलन समारोह आयोजित किया गया!
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भाकपा-माले के वरिष्ठ पुराने साथी कामरेड लक्ष्मी पासवान ने झंडोतोलन कर तिरंगा झंडा का सलामी दी!इस अवसर पर सभी लोगों ने राष्ट्रीय गीत गाकर आजादी के दिए लिए लड़ने वाले सभी वीर शहीदों को याद किया गया!
झंण्डोंतोलन समारोह को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ हमारे देश के लाखों वीर शहीदों ने हमारे मुल्क को आजाद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और आज हमारा मुल्क आजादी के 80 साल के बाद देश आजादी का जश्न मना रहा है लेकिन आज भी आजादी के लिए लड़ने वाले वीर शहीदों के सपना आज भी अधूरा है! वर्तमान में हमारे देश की जो मोदी की सरकार है यह सरकार देश के आजादी के बाद मिले संविधान प्रदत्त लोकतंत्र के जरिए मिले अधिकारों पर लगातार हमला कर संविधान व लोकतंत्र को खत्म करने की पूरी कोशिश हो रही है!आगे माले नेताओं ने कहा कि आजादी के 80 साल बाद आज भी देश में गरीबी,महंगाई,बेरोजगारी,ध्वस्त शिक्षा व्यवस्था के जरिए देश को बदहाल किया जा रहा है!आज हमारे देश में छात्र-युवा,किसान-मजदूर अपने बेहतर जीवन के लिए आंदोलन कर रहे तब आंदोलनकारी पर यह सरकार अंग्रेजी हुकूमत से भी ज्यादा बर्बर तरीके से दमन कर देश के आंदोलन को कुचलना कुचलना चाहती है!यह सरकार देश में लोकतंत्र को खत्म कर तानाशाही के जरिए इस देश को चलाना चाहती है!
आगे माले नेताओं ने कहा कि हमारे देश के सभी संसाधनों को कॉरपोरेट घरानों के हवाले किया जा रहा है इसके चलते आज देश कंगाली की हालत में पहुंच गई है!आज हमारे देश के संप्रभुत खत्म किया जा रहा है!देश के अर्थव्यवस्था को अमेरिका के हाथ हो सौंप दिया गया है और आज हम फिर नए सिरे से गुलाम देश के नागरिक बने हुए हैं!इसलिए ऐसी स्थिति में देश के संविधान व लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई को तेज करना होगा और मोदी की तानाशाही सरकार को उउ फेंक कर लोकतांत्रिक देश बनाने के लिए फिर से संकल्पित होने की जरूरत है!
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का संचालन भाकपा-माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने किया! स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य व जिला सचिव अभ्युदय,राज्य कमेटी सदस्य व अगियांव के पूर्व विधायक शिवप्रकाश रंजन,नगर सचिव सुधीर सिंह,संगीता सिंह,क्यामुद्दीन अंसारी,जितेंद्र सिंह,जयशंकर प्रसाद,निरंजन केसरी,अमीत बंटी,चंदन कुमार,हरिनाथ राम,रिशु भूमि,ऋषिका,हंसिका,ससंकृतमा,मुस्कान,साहिल अरोरा,संतविलास राम,बब्लू गुप्ता,मिल्टन कुशवाहा,विकास कुमार उर्फ राजा,राहुल गुप्ता, धर्मेंद्र गुप्ता,पंकज कुशवाहा,सुमित कुमार,छोटे लाल सिंह सहित कई लोग शामिल थे!

Related posts

बागपत कलेक्ट्रेट लोक मंच पर धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस।

rktvnews

भोजपुर:देश की पहली महिला शिक्षिका,समाज सुधारक सावित्री फुले की 194 वीं एवं फातिमा शेख की जयंती मनाई गयी!

rktvnews

भोजपुर:कथा वाचक टीम को कमला विद्या स्कूल की प्राचार्या द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:आरा में 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां शुरु।

rktvnews

केंद्र सरकार ने गलत सूचना और डीपफेक की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया मध्यस्थों को परामर्श जारी किया।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment