RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

दरभंगा:मुख्य सचिव ने की सभी जिलाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

दरभंगा/बिहार 07 नवम्बर। बिहार सरकार के मुख्य सचिव,आमिर सुबहानी ने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान चल रहे कार्यों के प्रगति कि समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम किया।
उक्त बैठक में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-मिशन निदेशक राहुल कुमार, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के विशेष कार्य पदाधिकारी-सह-राज्य समन्वयक राजेश कुमार, सभी जिले के जिलाधिकारी, उप विकास आयुक्त एवं जिला समन्वयक/सलाहकार ने भाग लिया।
दरभंगा जिले समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 154 ग्राम पंचायतो में से 141 ग्राम पंचायतो में उपयोगिता शुल्क का संग्रहण किया जा रहा है, अब तक कुल तेरह लाख छियासठ हजार एक सौ रुपये का संग्रहण ग्राम पंचायतो के द्वारा किया गया है, जो प्रति ग्राम पंचायत 9,689 रुपये के दर से प्राप्त हुआ है।
141 ग्राम पंचायतो के चार लाख पच्चास हजार तीन सौ पचहत्तर परिवारों में से केवल एक लाख नौ हजार नौ सौ दो परिवारों से उपयोगिया शुल्क संग्रह किया गया है।
विगत एक माह में 86,247 नये परिवारों ने उपयोगिता शुल्क देना शुरू किया है, केवल 24.4 प्रतिशत परिवार ने उपयोगिता शुल्क देना प्रारम्भ किया है। बैठक में ग्राम पंचायतो में प्रत्येक घर से कचरे का उठाव सुनिश्चित कराते हुए शेष बचे परिवारों से उपयोगिता शुल्क संग्रहण हेतु सघन व्यवहार परिवर्तन अभियान चलाने, उपयोगिता शुल्क संग्रहण कैम्प लगाने एवं जीविका के साथ समन्वय स्थापित कर उपयोगिता शुल्क संग्रहण में अपेक्षित प्रगति लाने का निदेश दिया गया।
कचरा प्रसंस्करण इकाई के निर्माण की प्रगति के समीक्षा में पाया गया कि 308 ग्राम पंचायतो में से केवल 122 ग्राम पंचायतो में निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
विगत एक माह में 46 कचरा प्रसंस्करण इकाई का निर्माण कराया गया है। 172 ग्राम पंचायतो में कचरा प्रसंस्करण इकाई का निर्माण प्रगति पर है एवं 14 ग्राम पंचायतो में कार्य प्रारम्भ नहीं किया जा सका है।
बैठक में नवम्बर माह में अभियान चलाकर 100 कचरा प्रसंस्करण इकाई का निर्माण पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
कचरा से धन प्राप्ति की समीक्षा में पाया गया कि जिले में निर्मित 122 कचरा प्रसंस्करण इकाई में से 63 कचरा प्रसंस्करण इकाई के द्वारा 1550 किलो कम्पोस्ट खाद का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 950 किलो कम्पोस्ट 03 रुपये के दर से बेचा गया है। 7112 किलो प्लास्टिक का संग्रह किया गया, जिसमें से 5255 किलो प्लास्टिक को 12 रुपये के दर से बेचकर बासठ हजार एक सौ इकावन रुपये प्राप्त हुआ।
मुख्य सचिव द्वारा कम्पोष्ट खाद के उत्पादन में अपेक्षित प्रगति लाने एवं प्लास्टिक अपशिष्ट को उच्च मूल्य पर विक्रय करने का निदेश दिया गया।
मल युक्त किचर प्रबंधन यूनिट जो राज्य के 10 जिलो में स्थापित कि जानी है जिसमें से दरभंगा जिला में भी एक यूनिट कि स्थापना जल्द से जल्द कराने का निदेश दिया गया।

Related posts

विजेंद्र यादव बने राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष।

rktvnews

महाकुंभ:हजारों लोगों को दे रहा रोजगार।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:भ्रष्टाचार के आरोप में जिला परिवहन कार्यालय के तीन सरकारी पदाधिकारी/कर्मी एवं चार दलालों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

बिहार:विधानसभा उप-चुनाव के लिए जन सुराज ने घोषित किया संशोधित उम्मीदवारों का नाम।

rktvnews

गिरीडीह: उपायुक्त ने किया साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन, प्राप्त शिकायतों पर जांचोपरांत यथोचित कारवाई का मिला आश्वासन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment