RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर, के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)16 अगस्त।15 अगस्त के पावन अवसर पर 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी बक्सर, के प्रांगण में 80 वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत हर्षोल्लास और सैन्य अनुशासन के साथ मनाया गया। इस गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता बटालियन के सुबेदार मेजर बिपिन कुमार भास्कर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ सूबेदार मेजर बिपिन कुमार भास्कर द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) फहराकर किया गया। ध्वजारोहण के तुरंत बाद उपस्थित सैन्य कर्मियों, पी.आई स्टाफ, जी.सी.आई, सिविल स्टाफ और एन.सी.सी कैडेट्स ने राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सैल्यूट किया। पूरा परिसर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारों से गुंजायमान हो उठा। स्वतंत्रता दिवस के इस विशेष अवसर पर 30 बिहार बटालियन के एन.सी.सी कैडेट्स ने अपनी उत्कृष्ट ट्रेनिंग और अनुशासन को परिचय देते हुए “गार्ड ऑफ ऑनर” पेश किया। कैडेट्स की सधी हुई परेड, कदमताल और शस्त्र संचालन ने वहाँ मौजूद सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबेदार मेजर बिपिन कुमार भास्कर ने परेड का निरीक्षण किया और कैडेट्स के उच्च स्तरीय टर्न-आउट तथा अनुशासित प्रदर्शन की भूरी-भूरी प्रशंसा की और गार्ड ऑफ ऑनर कैडेट्स के कठिन परिश्रम और देशभक्ति के जज्बे को सराहा।

सुबेदार मेजर बिपिन कुमार भास्कर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद किया। उन्होंने कैडेट्स को देश सेवा, समाज सुधार और एन.सी.सी के मूल्यों को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। समारोह के समापन पर बटालियन के सभी सैन्य कर्मियों, कैडेट्स और उपस्थित नागरिकों के बीच मिठाइ बांटी गई।

Related posts

भोजपुर:दिलीप जैसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बधाई दी।

rktvnews

राष्ट्रपति ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने ‘प्रोजेक्ट उद्भव’ लॉन्च किया: भारतीय सेना और भारत सरकार की एकीकृत सेवा संस्थान की सहयोगात्मक पहल।

rktvnews

भोजपुर में ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार।

rktvnews

नवादा डीएम ने किया विशिष्ठ दत्तक ग्रहण संस्थान का औचक निरीक्षण।

rktvnews

पटना:जबतक पिता अथवा पति पर निर्भरता रहेगी स्त्रियाँ सशक्त नहीं कही जा सकतीं : हरजोत कौर

rktvnews

Leave a Comment