
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)16 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा रंगकर्मी सारिका पाठक के नेतृत्व में फहराया गया। कार्यक्रम में शामिल लोगों में सरफराज अहमद, कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ पप्पू जी, मनोज कुमार वर्मा, संजय कुमार सिंह, व्यास कमलेश आंनद, धर्मशीला देवी, दुधेश्वर मिश्र, भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पत्रकार नरेंद्र सिंह आदि प्रमुख थे।
उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद किया। झंडोत्तोलन के पश्चात निकट भविष्य में मंचित होने वाले लोहा सिंह के नाटक को लेकर चंद्रभूषण पांडेय, अंबुज कुमार, अनिल कुमार प्रतिक्षा, गीतकार कुमार अजय सिंह, विजय कुमार, प्रीति कुमारी, अखिलेश चंद्र, सत्य प्रकाश, जितेंद्र सिंह, सवर्ण क्रांति सेना की अध्यक्ष पुनम सिंह, डा. सत्येद्र कुमार विष्णु आदि ने विचार विमर्श के बाद कलाकारों का चयन और स्क्रीप्ट की तैयारियों पर गहन चिंतन किया। साथ ही भिखारी ठाकुर, बाबू ललन जी एवं उस्ताद बिस्मिल्ला खां की प्रतिमा पर सभी लोगों ने माल्यार्पण भी किया।

