RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

जितने अमीर होते है नेता उन्हीं के करीब होते है: रघुपति यादव

रविवार रात्रि समय पहुंच आगजनी की घटना की जानकारी और पीड़ितों का हाल जानते रघुपति यादव

जिम्मेदारियों से मुंह मोड सिर्फ चुनावी कार्यालय रहे है खोल क्षेत्र के विधायक और सांसद:रघुपति यादव

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 15 अप्रैल। जितने अमीर होते है नेता उन्हीं के करीब होते है के शब्दों से बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रघुपति यादव ने दो दिन पहले बड़हरा विधानसभा क्षेत्र के दुबे छपरा में आगजनी के शिकार हुए पीड़ित नंद जी यादव,सुभाष यादव और दीपक यादव से मिलने के बाद उनकी पीड़ा सुनने के बाद कही।
इस दौरान रघुपति यादव के साथ पहुंचे उनके एक सहयोगी ने बताया की उक्त आगजनी में एक छोटे बच्चे को बचाने के क्रम में नंद जी यादव  एवं दीपक यादव का शरीर का आधा हिस्सा जल गया। इस आगजनी में 6 मवेशी बुरी तरह झुलस गए साथ ही एक भैंस का बछड़ा आग की चपेट में आने के कारण मर गया। सहयोगी ने बताया की इस घटना की जानकारी पाते ही हम सभी रघुपति जी के साथ बीती रात्रि पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे।
इस संबंध में रघुपति यादव ने बताया की आगजनी में उक्त परिवार पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है और इन गरीबों की सुधि लेने वाला कोई नही है।उन्होंने कहा की इस क्षेत्र के विधायक सहित सांसद ने भी इनकी सुधि लेना मुनासिब नहीं समझा। उन्होंने क्षोभ जाहिर करते हुए कहा की क्षेत्र के विधायक हो या सांसद उन्हे इन गरीबों की याद सिर्फ और सिर्फ चुनावों में वोट लेने के लिए आती है।जो निंदनीय है और इन गरीबों के विश्वास के साथ खिलवाड़ है। रघुपति यादव ने कहा की क्षेत्र के विधायक को अपने क्षेत्र की जनता से ज्यादा चिंता लोक सभा के चुनावों की है।इसीलिए क्षेत्र में इनका हाल जानने के बजाय भाजपा प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन में शामिल हो विकास और उपलब्धि की झूठी बातें दोहरा रहे है।
रघुपति यादव ने कहा की उन्होंने इस आगजनी और पीड़ितों के राहत के संबंध में बड़हरा के अंचलाधिकारी ,प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं जिलाधिकारी से दूरभाष से बात कर उनके बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों के टीम का गठन करने के साथ साथ आपदा के तहत मिलने वाले मुआवजा को जल्द से जल्द पीड़ितों को देने का आग्रह किया है।
रघुपति यादव ने इस घटना पर दुख जाहिर करते हुए कहा की प्रकृति भी गरीबों और किसानों को तड़पाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही।इस दौरान रघुपति यादव के साथ उनके सहयोगियों में मुख्य रूप से मनोज पांडे,नितिन पांडेय, चंगनी यादव,मदन यादव,रविंद्र यादव शामिल थे।

Related posts

भोपाल:परमार्थ और देशभक्ति का भाव हो हम सभी में : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति ने संविधान अंगीकार किए जाने के 75 वर्ष पूर्ण होने के समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज बीएस कॉलेज स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि डॉ रामेश्वर उराँव, मंत्री, योजना-सह-वित्त विभाग, वाणिज्यकर विभाग, खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखंड, रांची का अभिभाषण।

rktvnews

सीसीआई ने वोडाफोन में अपने वोटिंग अधिकार/शेयरधारिता को 14.6 प्रतिशत से बढ़ाकर वोडाफोन ग्रुप पीएलसी में 25 फीसदी से कम करने के लिये एटलस 2022 होल्डिंग्स लिमिटेड द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में 1100+ करोड़ के निवेश से सीमेंट इकाई लगाएगी अंबुजा।

rktvnews

रामलीला: नौवें दिन मेघनाथ वध, अभिरावण वध एवं रावण वध का हुआ सफल मंचन।

rktvnews

Leave a Comment