RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

राजस्थान विधानसभा उपचुनाव 2024, होम वोटिंग: पहले दिन 900 मतदाताओं ने वोट डाले।

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान)05 नवम्बर। राजस्थान के 7 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव के लिए 85 वर्ष से अधिक उम्र और दिव्यांग मतदाताओं को घर पर रहकर मतदान (होम वोटिंग) की सुविधा दी गई है, जिसके तहत पहले दिन विधानसभा क्षेत्र दौसा के अतिरिक्त 6 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 900 मतदाताओं ने इस सुविधा का उपयोग कर मतदान किया। पहले दिन के लिए लक्षित कुल 930 मतदाताओं में से 21 अपने घर पर नहीं मिले तथा 9 अन्य की होम वोटिंग के लिए आवेदन करने के बाद से मृत्यु हो गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन के अनुसार, झुंझुनू, रामगढ़, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा क्षेत्रों में होम वोटिंग के पहले चरण की शुरुआत सोमवार 4 नवम्बर को गई है। दौसा विधानसभा में होम वोटिंग का पहला चरण 6 नवम्बर से शुरू होगा।
श्री महाजन ने बताया कि पहले दिन सर्वाधिक मतदान चौरासी विधानसभा क्षेत्र में हुआ, जहां कुल 253 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए अपने मताधिकार का उपयोग किया. सोमवार को देवली-उनियारा में 157, खींवसर में 147, झुंझुनू में 132, रामगढ़ में भी 132 और सलूम्बर में 79 मतदाताओं ने होम वोटिंग के जरिए मताधिकार का उपयोग किया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, सभी 7 विधानसभा क्षेत्रों के लिए कुल 3,193 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रपत्र 12डी में आवेदन दिया है। होम वोटिंग के लिए कुल 87 मतदान दलों का गठन किया गया है। उन्होंने बताया कि बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं को पूर्व सूचना देकर निर्धारित दिन और समय पर होम वोटिंग के लिए मतदानकर्मी उनके घर जाते हैं। किसी कारण से मतदाता के घर पर नहीं मिलने पर दूसरी बार भ्रमण किया जाता है। मतदान प्रक्रिया के दौरान मत की गोपनीयता भंग नहीं होने का पूरा ध्यान रखा जाता है।
श्री महाजन ने बताया कि होम वोटिंग के पहले चरण में दौसा विधानसभा क्षेत्र में 6-7 नवम्बर को मतदान होगा। इसी प्रकार, झुंझुनू, खींवसर और सलूम्बर में 4-8 नवम्बर, रामगढ़ और चौरासी में 4-5 नवम्बर तथा देवली-उनियारा में 4-7 नवम्बर को होम वोटिंग के तहत मतदान करवाया जाएगा. इस अवधि में किसी भी कारण से मतदान नहीं कर पाने वाले मतदाताओं के घर पर मतदान दलों के भ्रमण का दूसरा दौर 9-10 नवम्बर को होगा।

Related posts

मोतिहारी में तारामंडल निर्माण के लिए तीन एकड़ जमीन चिन्हित।

rktvnews

भोजपुर : दो वारंटी गिरफ्तार ! गये जेल।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्रों को किया सम्मानित।

rktvnews

चतरा:भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संजय करोल पहुंचे इटखोरी।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सोमनाथ में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment