RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:सचिव डा. प्रतिमा ने पद्मश्री भीम सिंह भवेश को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 फ़रवरी।जगदीशपुर में मंगलवार को विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डा. प्रतिमा एस वर्मा ने ककीला पालीटेक्निक कालेज प्राचार्य कक्ष मे पद्मश्री भीम सिंह भवेश को सम्मानित किया। इस अवसर पर विभाग के निर्देशक उदयन मिश्र, जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया, उप विकास आयुक्त डॉ अनुपमा सिंह, पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ परशुराम मिश्र एवं जगदीशपुर एसडीओ संजीत कुमार आदि थे। विदित हो कि डॉ प्रतिमा भोजपुर जिलाधिकारी रह चुकी हैं। इस अवसर पर डा. प्रतिमा ने डॉ भवेश के कार्यों की सराहना करते हुए पदाधिकारियों से इस अभियान में सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने भोजपुर में पदस्थापन के दौरान विभिन्न मुसहर टोलो का समेकित विकास के अनुभवों को साझा किया। साथ ही प्राचार्य को निदेश दिया कि योग्य गरीब बच्चों को विशेष तरजीह देंगे।डॉ प्रतिमा ने कहा कि भवेश जी को पद्मश्री सम्मान मिलना पूरे बिहार के लिए गौरव की बात है। उन्होने कहा कि जब वे भोजपुर की डीएम थी तब एक सजग पत्रकार एवं समाजसेवी के रूप मे इनका सहयोग मिल रहा था। इसके पूर्व पद्मश्री डॉ भावेश ने प्रावैधिकी सचिव डॉ प्रतिमा के कार्यकाल के अनेक उपलब्धियों की चर्चा की।

Related posts

परिक्षाकेंद्र पर जाने और आने के लिए मुफ्त में परिवहन की व्यवस्था:परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा

rktvnews

भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था-उपराष्ट्रपति

rktvnews

बागपत:जिला वृक्षारोपण, गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

देवघर: कांवरियों से भरी बस की गैस सिलेंडर लदे ट्रक से सीधी भिड़ंत,5 की मौत कई घायल।

rktvnews

भारी उद्योग मंत्रालय ने ‘गवर्नमेंट-ई-मार्केटप्लेस (जेईएम) के माध्यम से सार्वजनिक खरीद’ पर वेबिनार का आयोजन किया

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त, रामनिवास यादव ने पोषण अभियान को लेकर पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment