RK TV News
खबरें
Breaking News

नई दिल्ली:कृषि भवन में “स्वच्छता ही सेवा- 2024” के अंतर्गत सफाई मित्रों के बच्चों के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 02 अक्टूबर।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ विषय के साथ मनाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा, 2024 अभियान में पूरे देश में फैले अपने सभी अधीनस्थ/संबद्ध/स्वायत्त निकायों/सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों/क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सक्रियता से भाग ले रहा है।
सफाई मित्र इस व्‍यवस्‍था का एक अभिन्न अंग है और काम करने के लिए स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण उपलब्‍ध कराते हैं। कृषि और किसान कल्याण विभाग ने विभाग के व्यापक हित में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए, 1 अक्टूबर, 2024 को उनके लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में 150 से अधिक सफाई मित्रों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, 21 सितम्बर, 2024 को कृषि भवन में सफाई मित्रों के बच्चों के लिए आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए पुरस्कार वितरण समारोह का भी आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी और विभाग की अपर सचिव शुभा ठाकुर भी उपस्थित थीं।

Related posts

सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का जिला स्तरीय लाभार्थी उत्सव समारोह!मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद।

rktvnews

भोजपुर:पुनीत सागर अभियान के तहत वीर कुंवर सिंह पार्क स्थित तालाब परिसर की हुई सफाई।

rktvnews

चतरा:अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया ऑनलाइन बैठक!योग्य व आहर्ता रखने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दें:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

भोजपुर:बाढ़ पूर्व तैयारियों को ले जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment