RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:डॉक्टर पी.सी. का 22वाँ स्थापना दिवस समारोह संपन्न।

शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक सेवा के संकल्प को मिला नया आयाम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 नवंबर।स्थानीय महादेवा रोड स्थित मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा संचालित डॉ पी0 सी0 नि:शुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का 22वाँ स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सेवा एवं पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक, पद्मश्री भीम सिंह भवेश,आलोक अंजन, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विभु जैन तथा संस्थान की एमडी मालती गुप्ता, सचिव सत्यप्रकाश एवं निदेशक डॉ. विकास कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसके उपरांत अतिथियों एवं संस्थान के सदस्यों द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही संस्थान के 22 वर्ष पूरे होने के उत्साह में अतिथियों द्वारा केक काटकर संस्था का वर्षगांठ मनाया गया।
इस अवसर पर STSC थाना प्रभारी बिकाऊ राम, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, रीजनल मैनेजर महेंद्र, जिला कौशल प्रबंधक किशन किशोर यादव, आदित्य सिंह, डीपीएस के अंकुर आनंद, मुकेश सिंह जैतेश, राहुल सरकार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर इंदु देवी ने कहा कि डॉक्टर पी.सी. ऐसी संस्था है, जो पूरे भोजपुर में निःशुल्क कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है। संस्था केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि युवाओं को रोजगार से जोड़ने का भी सराहनीय कार्य कर रही है। 22 वर्षों से निरंतर यह सेवा अपने आप में प्रशंसनीय है।

वहीं जिला नियोजन पदाधिकारी प्रणव प्रतीक ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह संस्था जिले की एक ऐसी प्रशिक्षण केंद्र है जो अपनी उच्चतम क्वालिटी के लिए जानी जाती है और यह कभी भी अपने प्रशिक्षण के गुणवत्ता से समझौता नहीं करते हैं और आगे भी हमारी शुभकामनाएं संस्थान के साथ हैं। उसके साथ ही उन्होंने बताया कि नियोजन विभाग का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने आगामी 25 नवंबर को नियोजन भवन में आयोजित होने वाले रोजगार मेले की जानकारी देते हुए कहा कि इसमें विभिन्न कंपनियां भाग लेंगी, जहां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पात्र लाभार्थियों को नियोजन भवन के माध्यम से निःशुल्क किताबें, टूल किट एवं सिलाई मशीन उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से इन अवसरों का लाभ उठाने की अपील की।

पद्मश्री भीम सिंह भवेश ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर पी.सी. ने पिछले 22 वर्षों में कंप्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने का काम किया है। यह संस्था शिक्षा के साथ-साथ रोजगार एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने संस्थान के सचिव सत्यप्रकाश की सराहना करते हुए कहा कि सरकारी नौकरी छोड़कर भी उन्होंने जिस समर्पण और मेहनत के साथ बच्चों के भविष्य को संवारने का बीड़ा उठाया है, वह प्रेरणादायक है। साइबर शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में संस्था का योगदान सराहनीय है।

संस्थान के सचिव सत्यप्रकाश ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी विद्यार्थी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और पहचान हैं। आज डॉक्टर पी.सी. जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसके पीछे आप सभी का विश्वास, सहयोग और मेहनत है। हमने एक छोटे से पौधे के रूप में इस संस्थान की शुरुआत की थी, जो आज आप सभी के सहयोग से एक विशाल वृक्ष बन चुका है। हमारा उद्देश्य हमेशा जरूरतमंद बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना रहा है।

संस्थान के निदेशक डॉ. विकास कुमार ने कहा कि आप सभी के अथक प्रयास, सहयोग और विश्वास के कारण ही आज डॉक्टर पी.सी. अपनी 22वीं वर्षगांठ मना रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी 25 से 28 नवंबर तक नागरिक प्रचारणी, आरा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में सरकारी एवं निजी क्षेत्र में बेहतर नौकरी प्राप्त करने वाले संस्थान के पूर्व छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही लगभग 450 छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि संस्थान का लक्ष्य केवल प्रमाणपत्र देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को कुशल, आत्मनिर्भर एवं रोजगार योग्य बनाना है।

संस्थान की एमडी मालती गुप्ता ने सभी छात्र-छात्राओं को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, मेहनत करने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर पी.सी. परिवार हमेशा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समर्पित रहेगा।

समारोह में संस्थान के शिक्षक-शिक्षिकाओं में वैभव, दुर्गावती, अर्पिता, मृगांशी, रोहित, आशा,रोहित ठाकुर, अमन, प्रमोद एवं अरिहंत सहित अन्य शिक्षकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई आकर्षक एवं मनमोहक रंगोलियां रहीं। रुचि, अंकिता, अंजलि, ऋचा सहित अन्य छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता एवं अथक मेहनत से संस्थान परिसर को रंग-बिरंगी रंगोलियों से सजाया। पूरे संस्थान की सजावट ऐसी लग रही थी, मानो डॉक्टर पी.सी. को एक दुल्हन की तरह सजाया गया हो। विद्यार्थियों की इस कला एवं उत्साह ने समारोह की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, पूर्व विद्यार्थी एवं संस्थान परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टर पी.सी. की 22 वर्षों की गौरवशाली यात्रा को याद करते हुए भविष्य में शिक्षा, कौशल विकास, साइबर जागरूकता एवं रोजगार के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया।

डॉक्टर पी.सी. की 22 वर्षों की यह यात्रा केवल एक संस्थान की वर्षगांठ नहीं, बल्कि हजारों युवाओं के सपनों, संघर्षों, शिक्षा और आत्मनिर्भरता की गौरवशाली कहानी है।

Related posts

ग्वालियर:गरिमामय साहित्यिक समारोह में यश मालवीय का ‘सरोज सम्मान – 2024’ से अभिनंदन, कहा उन्होंने : ग्वालियर ने सरोज जी के रूप में अपनी विरासत को जीवित रखा है।

rktvnews

पटना:आतंकवाद निरोधक दस्ता द्वारा “सामाजिक स‌द्भाव” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन।

rktvnews

रूहानी इबादत है इस्लाम, अतीक और अमृतपाल जैसे लोग हैं देश के लिए नासूर: इंद्रेश कुमार

rktvnews

बिहार:31 दिसंबर तक लंबित मांगों को पूरा करने की कोशिश से हुआ सम्मेलन का समापन।

rktvnews

झारखंड: रामगढ़:आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर 22- बड़कागांव एवं 23- रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन संबंधी मीडिया मॉनिटरिंग कोषांग की भारत निर्वाचन आयोग से आए प्रेक्षकों ने की औचक निरीक्षण।

rktvnews

भारत सरकार और मणिपुर सरकार ने घाटी स्थित मणिपुर के सबसे पुराने हथियारबंद समूह, यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (UNLF) के साथ शांति समझौते पर नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए।

rktvnews

Leave a Comment