RK TV News
खबरें
Breaking News

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें किया नमन।

RKTV NEWS/रायपुर (छत्तीसगढ़)02 अक्टूबर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज यहाँ अपने निवास कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा कि गांधी जी ने भारत में स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने सत्य, प्रेम और अहिंसा का मार्ग अपनाकर पूरे विश्व के सामने मिसाल कायम की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री का स्मरण करते हुए कहा कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम में शास्त्री जी का महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने ‘जय जवान-जय किसान’ का नारा देकर जनता का मनोबल बढ़ाया। शास्त्री जी ने सादगी से जीवन जिया और अपना पूरा जीवन गरीबों की सेवा में अर्पित कर दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शास्त्री जी के विचार और जीवन मूल्य सदा लोगों को प्रेरित करते रहेंगे।

Related posts

चित्तौड़गढ़:स्वदेशी महोत्सव में छाए चमड़ा कारीगर।

rktvnews

भोपाल:झुककर मुझे पिलाओ पानी, बालकनी का मैं गमला हूँ…

rktvnews

राजस्थान:राज्यपाल ने झुंझुनूं में ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश।

rktvnews

आरा नगर निगम को टैक्स वसुलने के लिए निजी कम्पनी को देने का भाकपा माले विरोध करता है!आरा नगर निगम मे व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाओ: क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

नारनौल:एसडीएम डा जितेंद्र सिंह ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण।

rktvnews

“विकसित भारत संकल्प यात्रा” प्रदेश में 16 दिसम्बर से आरंभ होगी – मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment