RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:’लोकरस रंग -सह- सम्मान समारोह’ की तैयारी को लेकर विशेष बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)12 नवंबर।भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच पर रजत जयंती वर्ष 2026 के अंतर्गत दिसम्बर माह में होने वाले ‘लोकरस रंग -सह- सम्मान समारोह’ की तैयारी को लेकर एक विशेष बैठक पवना पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र कुमार उर्फ मंटू सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई! संचालन शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह पत्रकार ने किया!

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान के बैनर तले आयोजित बैठक के दौरान मंटू सिंह मुखिया ने होने वाले कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की तथा पूरी जानकारी हासिल करते हुए कहा की मुखिया संघ के अध्यक्ष होने के नाते कार्यक्रम को सफल बनाने में अन्य मुखियाओं के साथ हमारा भी विशेष सहयोग रहेगा क्योंकि यह लोक कलाकार का कार्यक्रम है! शिक्षक मुन्ना राय, वरिष्ठ रंगकर्मी चंद्रभूषण पांडेय, रंगकर्मी आलोक कुमार सिंह, सरफराज अहमद, नंद किशोर राम, समाजसेवी विनोद कुमार सिंह, पप्पू सिंह पियनिया आदि ने अभी तक कि हुई तैयारियों पर विचार-विमर्श करते हुए कहा की समय कम है… ऐसे में हमें अब युद्ध स्तर पर लगना होगा! तैयारी समिति की बैठक में कई लोगों ने कार्यक्रम में होने वाले लोहा सिंह के नाटक, स्मारिका के प्रकाशन, गोंड़ नाच तथा लोरिकायन की प्रस्तुतियों, भोजपुरी चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आदि पर अपना-अपना विचार भी साझा किया तथा साथ हीं कई सुझाव भी दिए!
उपस्थित लोगों में पत्रकार विजय सिंह, आयुष कुमार, दीपक कुमार, विशाल सिंह, व्यास कमलेश पासवान आदि प्रमुख थे!

Related posts

प्रधानमंत्री ने पिछले 11 वर्षों में भारत के रक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना की जिससे आत्मनिर्भरता और आधुनिकीकरण को मजबूती मिली है।

rktvnews

राजस्थान :द्वितीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस ‘कौमार्कोंन–23’ का राज्यपाल ने किया शुभारंभ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने किया सुशासन संस्थान का अवलोकन।

rktvnews

रायपुर : बलौदाबाजार जिला अस्पताल को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र।

rktvnews

जयपुर:चिकित्सकों का दल साइकिलों से अयोध्या रवाना।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:20 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment