RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बाढ़ पूर्व तैयारियों को ले जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

आरा/भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 जुलाई।आज समाहरणालय सभागार,आरा में जिला पदाधिकारी तनय सुलतानिया की अध्यक्षता में गंगा नदी के जलस्तर में हो रही वृद्धि के मद्देनज़र आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ से संबंधित सभी तैयारियों को प्राथमिकता पर लें और संपूर्ति पोर्टल पर कैंप मोड में अद्यतन डेटा एक सप्ताह के भीतर अपलोड करें।उन्होंने संवेदनशील स्थलों पर नोडल अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।जिला पदाधिकारी ने बताया कि उत्तर बिहार सीमा क्षेत्र में गंगा नदी द्वारा हो रहे कटाव को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के बलिया जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है। कटाव प्रभावित क्षेत्रों में रोकथाम हेतु आवश्यक कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। गर्भवती महिलाओं, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं अन्य कमजोर वर्गों की पहचान कर उनके लिए राहत एवं पुनर्वास की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) को निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में जिले में उपलब्ध बाढ़ सुरक्षा संसाधनों जैसे पॉलीथिन शीट्स, नाव, मोटरबोट, लाइफ जैकेट, सर्च लाइट, सैटेलाइट फोन, वायरलेस सेट, सुरक्षित पेयजल आपूर्ति व राहत शिविरों से संबंधित सामग्री की उपलब्धता एवं आवश्यकता की समीक्षा की गई। साथ ही, जलस्तर की सतत निगरानी, नदी किनारे गश्ती दल की तैनाती, संभावित प्रभावित गांवों की सूची का पुनर्मूल्यांकन, राहत शिविरों हेतु पूर्व निर्धारित स्थानों का भौतिक निरीक्षण, स्वास्थ्य टीमों की तैयारियों की समीक्षा, तथा विद्युत व संचार सेवाओं की बहाली के लिए पूर्व योजना तैयार करने पर बल दिया गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। सभी संबंधित पदाधिकारी क्षेत्रीय भ्रमण करते हुए स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखें और आपदा से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, गुंजन सिंह,अपर समाहर्ता, सहायक समाहर्ता, मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

गढ़वा:सदर अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर में सेना के शौर्य और ऑपरेशन सिंदूर के सफलता पर निकाली गई तिरंगा यात्रा।

rktvnews

कोयला मंत्रालय और सीपीएसई की जीईएम सरकारी खरीद 10 दिसंबर 2023 को 34524 करोड़ रुपये पहुँची, जो लक्ष्य से अधिक है।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय तम्बाकू नियंत्रण समन्वय समिति की बैठक-सह-कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : एसडीओ ने जवइनिया राहत शिविर का निरीक्षण कर की बाढ़ पीड़ितों के लिए चल रही व्यवस्थाओं की समीक्षा।

rktvnews

हनुमानगढ़:रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, 5 कम्पनियों ने 74 आशार्थियों का किया चयन।

rktvnews

Leave a Comment