RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अक्टूबर। शनिवार को खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा जारी खेल कैलेंडर 2025–26 के आलोक में, जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ भोजपुर के खेल भवन में विधिवत रूप से किया गया। यह प्रतियोगिता भोजपुर जिले के विभिन्न खेल मैदानों में 11 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
शनिवार से प्रारंभ हुई इस चार दिवसीय प्रतियोगिता में लगभग 4700 स्कूली बच्चे भाग ले रहे हैं, जो अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में अपना कौशल प्रदर्शित करेंगे। यह आयोजन भोजपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, उनके सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने और उन्हें राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए निरंतर मेहनत, अनुशासन और लगन को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि खेलों के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं और यह भोजपुर जिले के लिए गर्व की बात है कि यहाँ के खिलाड़ी पिछले वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी और भी नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे तथा जिले का नाम राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर और ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला उद्योग महाप्रबंधक, जिला खेल पदाधिकारी, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), संबंधित शारीरिक शिक्षक एवं खेल विभाग के कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

मधयप्रदेश:44 जिलों में ईवीएम-वीवीपीएटी के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया हुई।

rktvnews

भोजपुर: तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव हेतु रवाना हुए कलाकार,भिखारी ठाकुर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण।

rktvnews

मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम के साथ योग में अकादमिक और रोगोपचारक उत्कृष्टता को आगे बढ़ा रहा है।

rktvnews

राजस्थान:महाराजा सूरजमल देश के गौरव उनके शासनकाल में सभी को मिले समान अधिकारः मुख्यमंत्री

rktvnews

वैशाली:लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी के संदर्भ में डीएम और एसपी ने संयुक्त रूप से की प्रेस वार्ता।

rktvnews

पूर्व सांसद ,पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं चौकीदार दफादार के संस्थापक स्व राम अवधेश सिंह की तीसरी पुण्य तिथि कार्यक्रम संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment