
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 नवम्बर। भोजपुर जिला के करनामेपुर पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुअनि श्याम कुमार साह और पुलिस बल के साथ माधोपुर तीनमोहानी के पास से श्रीराम यादव को एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल के साथ दबोच लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
