RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समन्वय समिति की बैठक आयोजित।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)31 अक्टूबर।आज समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में समन्वय समिति की एक विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में उपायुक्त ने एक-एक कर सभी विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उद्देश्य आमजन के जीवन में सुधार लाना है, इसलिए विभागीय अधिकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुँचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में निम्नलिखित विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई

जेएसएलपीएस (JSLPS) अंतर्गत “दीदी की दुकान” योजना की प्रगति एवं महिला समूहों की आमदनी बढ़ाने के प्रयासों की समीक्षा की गई।

उद्योग विभाग के तहत प्रधानमंत्री औपचारिक सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (PMFME) योजना की स्थिति पर चर्चा की गई।

पंचायती राज विभाग अंतर्गत 15वां वित्त आयोग से संबंधित ग्राम पंचायत एवं ब्लॉक पंचायतों की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

पशुपालन विभाग के अंतर्गत जोड़ा बेल वितरण योजना, टीकाकरण अभियान और वैक्सीनेशन रिपोर्ट की अद्यतन स्थिति पर विचार किया गया।

गव्य विकास विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशु बीमा एवं बीमा क्लेम से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।

कृषि विभाग के अंतर्गत किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना, वर्ष 2025-26 के लिए रवि मौसम की तैयारी एवं बिरसा फसल विस्तार योजना की प्रगति की समीक्षा की गई।

सहकारिता विभाग अंतर्गत बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के नामांकन और बीमा कवरेज की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

आपूर्ति विभाग अंतर्गत राशन कार्डधारकों के UID Seeding की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित कार्य शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

समाज कल्याण विभाग अंतर्गत सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण, सरकारी भवनों में पेयजल, शौचालय एवं विद्युत व्यवस्था की समीक्षा की गई।

सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना एवं सभी पेंशन योजनाओं की प्रखंडवार प्रगति रिपोर्ट तथा लाभुकों की संख्या पर समीक्षा की गई।

शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों में विद्युतीकरण, शौचालय निर्माण एवं पेयजल उपलब्धता की स्थिति पर चर्चा की गई।

स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत अस्पतालों की मरम्मती, जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति तथा कालाजार प्रभावित मरीजों के लिए आवास निर्माण की स्थिति की समीक्षा की गई।

कल्याण विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, छात्रवृत्ति वितरण एवं साइकिल वितरण योजना की समीक्षा की गई।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग अंतर्गत हर घर नल योजना की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और शत-प्रतिशत जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY), पीएम जनमन योजना, एवं मनरेगा योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवास निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा मनरेगा के तहत स्वीकृत योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक विभाग अपने कार्यों की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करे और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए जिले के समग्र विकास की दिशा में गति तेज करने का आह्वान किया।
बैठक में उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:एक अच्छा शिक्षक सच्चे अर्थों में राष्ट्र निर्माता होता है : डॉ देवेंद्र दीपक

rktvnews

रोहतास डीएम धर्मेंद्र कुमार ने पैक्स कंप्यूटराईजेशन को ले की बैठक।

rktvnews

आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड ।

rktvnews

“एक दीवाने की दीवानियत” का ट्रेलर हुआ रिलीज़; हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की जोड़ी ने लगाया पर्दे पर रोमांस का तड़का!

rktvnews

चतरा:वार्षिक माध्यमिक व इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 के कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर डीसी व एसपी ने किया संयुक्त ब्रीफिंग।

rktvnews

बागपत:मेरठ मण्डल में जन सूचना अधिकारियों को मिलेगा आरटीआई और जनहित गारंटी अधिनियम का प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment