
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 13 नवम्बर। बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का शाहपुर और वीरपुर गाँव मे भव्य स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया गया। पटना से बीरपुर जाने के क्रम मे शाहपुर थाना मोड़ पर समर्थकों द्वारा फूल-माला तथा जेसीबी से फूल बरसाकर मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर समर्थकों ने मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के अभिनंदन समारोह मे मोमेंटो सहित शॉल आदि देकर सम्मानित किया। नागरिक अभिनंदन का नेतृत्व भिखारी कुशवाहा के द्वारा किया गया। वहीं स्वागत करने वालों मे प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुप्तेश्वर साह, पूर्व मुख्य पार्षद विजय सिंह, प्रमोद कुमार, झूलन गोंड, जितेंद्र राम, गया महतो, भुटेली महतो, धनजी महतो आदि प्रमुख थे। इस दौरान शाहपुर थाना मोड़ पर काफी संख्या मे कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे। ढोल-नगाड़े और जयजयकार के बीच उत्साहपूर्ण माहौल मे मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा का भव्य स्वागत किया गया।
