RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

चतरा:अबुआ आवास योजना को लेकर उपायुक्त ने प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ किया ऑनलाइन बैठक!योग्य व आहर्ता रखने वाले लाभुकों को योजना का लाभ दें:उपायुक्त अबु इमरान

चतरा/झारखण्ड 17 फरवरी।चतरा ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार का कल्याण कारी प्रयास गरीबों को मिलेगा ” अबुआ आवास” योजना का शुभारंभ किया गया है। उपायुक्त अबु इमरान द्वारा अबुआ आवास योजना को लेकर शुक्रवार को आनलाइन माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ बैठक किया गया। उपायुक्त अबु इमरान ने सभी पदाधिकारी को निर्देश दिये की आहर्ता रखने वाले योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दें। कोई भी योग्य लाभुक इस योजना से वंचित न रहे, सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं में से यह एक महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना से पत्र लाभुकों को लाभान्वित करने में किसी प्रकार की कोताही न बरतें। अबुआ आवास से संबंधित जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं, उन सभी आवेदनों को नियमसंगत सत्यापित करते हुए योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दें। बैठक में मुख्य रूप से उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, डीआरडीए निदेशक अरूण एक्का व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

गिरीडीह:उप विकास आयुक्त,स्मृता कुमारी ने राष्ट्रीय पोषण माह 2025 की शुरुआत की, सभी अधिकारियों को पोषण माह की दिलाई शपथ।

rktvnews

झारखंड:JMM का मतलब ही है जस्ट मनी मशीन : अनुराग ठाकुर

rktvnews

मायापति के शरण में जाते ही माया अनुकूल बन जाती है:आचार्य धर्मेन्द

rktvnews

आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) एक महीने के सफल दौरे के बाद कोच्चि लौटा।

rktvnews

भोजपुर:अवैध वसूली को ले विद्यार्थी परिषद के विरोध पर प्राचार्य ने की त्वरित कार्रवाई।

rktvnews

गढ़वा:राज्य स्थापना दिवस 2025 एवं “आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार 2025” के होने वाले कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु बैठक का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment