RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)26 सितंबर।जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित किया गया। जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला गंगा समिति द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत अभिभाषण एम वी महाविद्यालय बक्सर के प्राचार्य प्रो (डॉ) सुबास पाठक ने किया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित युवा/युवतियों, एन०सी०सी० कैडेटों, महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं,राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों एवं अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” है। इसे अपनाकर हमे आगे बढ़ना होगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए आवश्यक है कि इसकी उपयोगिता को बताते हुए सभी को स्वच्छता के लिए प्रेरित करे। बक्सर जिले में घर-घर शौचालय का निर्माण भी हो चुका है। हम सब को स्वच्छता दूत बनकर इस अभियान जारी रखना होगा। घर,गांव,शहर,कॉलेज कैंपस या सार्वजनिक स्थलों स्वच्छ भी स्वच्छ रहे इसके लिए अपने व्यवहार परिवर्तन में आवश्यक रूप से बदलाव लाना होगा। स्वच्छता के प्रति जागरूकता और बढ़े साथ ही भविष्य में लोग स्वयं की सफाई पर ध्यान दें साथ ही लोगों को भी इससे जोड़ने हेतु अभिप्रेरित करें।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को जिला पदाधिकारी ने स्वच्छता हेतु शपथ दिलाया। हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समस्त प्रतिभागियों ने गंगा की स्वच्छता हेतु अभियान को मजबूती देने हेतु संकल्प लिया।
उप विकास आयुक्त बक्सर ने बताया कि युवाओं को स्वच्छता अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना होगा तथा लोगो को इसके महत्व के बारे में भी बताना होगा।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त, नोडल पदाधिकारी जिला गंगा समिति, प्राचार्य एम वी कॉलेज,बक्सर सुभाष पाठक, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद बक्सर, युवा/युवतियों, एन सी सी कैडेट, महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों, 30 बिहार बटालियन एनसीसी के पी सूबेदार जयप्रकाश साहब, नीतीश कुमार,अशोक कुमार वही नेहरू युवा केंद्र से देवराजी शाह,गणेश कुमार,स्काउट गाइड से परशुराम यादव साथ ही एम वी कॉलेज बक्सर के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार,प्रो रासबिहारी शर्मा,नवीन शंकर पाठक,प्रियरंजन चौबे,अनुराग श्रीवास्तव व अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को स्वीकृत राशि का वितरण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

बदलता भारत मेरा अनुभव’ रचनात्मक प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।

rktvnews

भोजपुर:कृष्ण जन्मोत्सव की छठी पर पौधा रोपण एवं फल वितरण किया गया।

rktvnews

एमएसएमई प्रदर्शन कार्यक्रम (रैंप) को बढ़ाने और उसमें तेजी लाने पर जोर देने के साथ राष्ट्रीय एमएसएमई परिषद की पहली बैठक आयोजित हुई

rktvnews

दुमका: बासुकीनाथ धाम में दूसरी सोमवारी को श्रद्धा और भक्ति का उमड़ा सैलाब।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (धान/गेहूँ) की अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment