RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने दिलाई एकता दिवस की शपथ।

सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राज्यपाल श्री पटेल ने किया पुण्य स्मरण।

भोपाल/मध्यप्रदेश (मनोज कुमार प्रसाद)31 अक्टूबर। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन के अधिकारी-कर्मचारियों को एकता दिवस पर शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर पुण्य स्मरण किया और सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। एकता दिवस शपथ समारोह का आयोजन राजभवन के बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार को किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी, अपर सचिव उमाशंकर भार्गव सहित राजभवन में पदस्थ सभी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल के नेतृत्व में राजभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने शपथ ली कि “मैं राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिये स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ।

Related posts

पटना:17 अगस्त को प्रदेश कार्य समिति एवं पारिवारिक मिलन समारोह होगा आयोजित : संयोजक राजीव रंजन सिन्हा

rktvnews

भोजपुर: चुनाव की तैयारी को ले जगदीशपुर निर्वाची पदाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

विकास भवन सभागार, बागपत में जनपदीय आंकड़ा संग्रहण कार्यशाला का किया गया आयोजन!उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन इकोनामी बनाने के लिए सर्वेक्षणों में एकत्र किये गये आंकड़े बहुत महत्वपूर्ण।

rktvnews

भोपाल:सामाजिक-आर्थिक जीवन स्तर के उन्नयन का प्रभावी माध्यम हैं पंचायतें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने पटना संग्रहालय में नवनिर्मित भवन का किया उद्घाटन।

rktvnews

धर्मनिरपेक्षता : पश्चिमी या आधुनिक?

rktvnews

Leave a Comment