RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

डोरीगंज में नाविकों की बैठक संपन्न।

छपरा/बिहार 24 अगस्त।डोरीगंज के राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित नाविकों की बैठक में शामिल नाविकों ने कहा पूर्व में भी नाव का परिचालन होता रहा है।आज भी हम सरकारी टैक्स देकर पूर्व की तरह नाव को चलाना चाहते हैं। प्रशासन और शासन नाविकों का दोहन और शोषण बंद करे।बालू माफिया के नाम पर घाटों पर चाय नास्ता होटल वाले लोगों पर कहर जारी है।नाविकों को बालू माफिया कहा जा रहा है, वास्तविक बालू माफिया सरकारी अधिकारियों के साथ चाय नास्ता साथ मे बैठ कर करते है। हम सारण जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि नाव का निबंधन करते हुए वैध तरीके से इसका संचालन कराया जाए। नाव को जलाने और डुबोने की प्रक्रिया को बंद किया जाए।आज के इस कार्यक्रम में शामिल जनहित फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद राय, पूर्व मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव, परमहंस राय , दिलीप कुमार राम, रामलखन राय, अवधेश राय, नकुल यादव, प्रभु राय, कुंकुम पंडा, मनोज चौधरी रामप्रकाश राय, शिव विनय कुमार, अशोक महतो दिलीप कुमार पांडेय ओमप्रकाश राय, रामजी राय, राम अवधेश राय, भोला राय, शंभू पासवान, चलाई महतो, मनोज कुमार, सरोज राय, शंकर राय, राकेश कुमार, जालेश्वर महतो, गुरु कुमार यादव मौजूद थे।

Related posts

भोपाल:फार्मेसी में एआई के बढ़ते प्रभाव पर मंथन, 1500 से अधिक विद्यार्थी-प्रोफेसर जुटे।

rktvnews

सारण:समाहरणालय परिसर में स्थापित किया गया वॉल ऑफ डेमोक्रेसी,डीएम अमन समीर ने फीता काट कर किया लोकार्पण।

rktvnews

हमलोगों का दर्द शासन प्रशासन और नेता जी कब समझेंगे? हाल गांधी कुष्ठाश्रम जमीरा का!

rktvnews

भोजपुर: भाकपा – माले ने अपने प्रदर्शन की समीक्षा की इसे संतोषजनक बताया और आरा क्षेत्र की जनता के प्रति जीत के लिए आभार जताया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

बशीर बद्र ने कहा था- “अब सबसे बड़ी ग़ज़ल हिन्दी में कही जाएगी”

rktvnews

Leave a Comment