RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाओं की राज्य के विकास के प्रति दिख रही प्रतिवद्धता।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार )03 जून।राज्य के विकास में आधी आबादी की भागीदारी सुनिश्चत करने के उद्देश्य से बिहार की सरकार इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं से संवाद कर रही है।जिसे महिला संवाद कार्यक्रम से जाना जा रहा है। महिला संवाद कार्यक्रम ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका द्वारा पिछले 18 अप्रैल से आयोजित है l महिला संवाद कार्यक्रम के आयोजन के पचास दिन पुरे हो गए हैं।इन पचास दिनों में राज्य के हर गाँव में राज्य सरकार द्वारा महिला स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से महिलाओं को लघु फिल्मो के माध्यम से रूबरू कराया जा रहा है।ऑडियो-वीडियो की प्रस्तुति, मुख्यमंत्री का संदेश-पत्र एवं सूचनात्मक लीफलेट्स के माध्यम से विभिन्न योजनाओं की सफलता एवं उसकी आवश्यकता से महिलाएं जागरूक हो रही हैं और योजनाओं का लाभ लेने के लिए अपनी इच्छा एवं आकांक्षा व्यक्त कर रही हैं l
इस कार्यक्रम में सरकार की योजनाओं एवं आरक्षण से लाभान्वित महिलाएं एवं छात्राएं अपनी सफलता की गाथा साझा कर रही हैं और सरकार को गाँव में नई योजनाओं के संचालन एवं सुविधाओं के विस्तार हेतु सलाह भी दे रही हैं l
मंगलवार को लखीसराय जिला के बड़हिया, पिपरिया एवं सूर्यगढ़ा में 10 ग्राम संगठनों द्वारा महिला संवाद आयोजित किया गया।प्रति कार्यक्रम ढाई सौ से अधिक जीविका दीदियों एवं अन्य महिलाओं ने अपनी सहभागिता एवं राज्य के विकास में अपनी प्रतिवद्धता दिखाई और अपने गाँव-टोला से जुड़े मुद्दों व सुझावों को खुलकर रखा जिसे सुचिवद्द करते हुए एप में भी प्रविष्टि की गई l
मंगलवार को लखीसराय जिला अंतर्गत बड़हिया, पिपरिया और सूर्यगढ़ा प्रखंड में महिला संवाद कर्यक्रम का आयोजन जारी रहा l सूर्यगढ़ा प्रखंड में भाग्यवती जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में , हरियाली ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बंकर गाँव में, सरस्वती ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में, लवली ग्राम संगठन द्वारा उरेन गाँव में, ओम ग्राम संगठन द्वारा कसवां गाँव में, पार्वती ग्राम संगटन द्वारा रामपुर गाँव में , बड़हिया में सरस्वती ग्राम संगठन दवारा गिरिधरपुर गाँव में एवं सृष्टि ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में सरस्वती जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर गाँव एवं पार्वती जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पिपरिया महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण एवं महिलाओं के विकास के लिए विभिन्न प्रकार के विषयों पर चर्चा हो रही है l जिनमे शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, वृद्धा पेंशन, सिंचाई, सड़क, स्वच्छता, सुरक्षा, आजीविका, आवागमन , सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन, गाँव में ही रोजगार की उपलब्धता, आंगनवाडी केन्द्रों का विकास एवं उद्योग-धंधा स्थापित करना आदि है। इन सब विषयों से संबंधित इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को ही सुचिवद्द करते हुए सम्बंधित विभाग को समाधान के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है।
महिला संवाद कार्यक्रम सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि समाज के हर वर्ग के बीच बिहार के विकास और विकसित बिहार की परिकल्पना को साकार करने के जज्बे को प्रसारित कर रहा है l महिलाओं के साथ ही गाँव की बहु –बेटियां और अब तो पुरुच वर्ग भी संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के विकास में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर रहा है।

Related posts

मध्यप्रदेश:अब खुद के पक्के घर में रहते हैं अशोक।

rktvnews

वैशाली:सचिव खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग डॉ एन सरवन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक।

rktvnews

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में टाना भगत विकास प्राधिकार की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

महाकुम्भ :मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान संपन्न, करोड़ो श्रद्धालुओं ने संगम में किया अमृत स्नान।

rktvnews

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि ईपीआईसी संख्या दोहराने का मतलब डुप्लिकेट/फर्जी मतदाता नहीं है।

rktvnews

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव “सनातन भूषण” की उपाधि से सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment