RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी पाठ प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 31 जुलाई।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय, आरा में कथासम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर ‘कहानी पाठ’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने किया। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने मुंशी प्रेमचंद के फोटोग्राफ पर पुष्पांजलि अर्पित की । डॉ.रंजनी ने प्रेमचंद की कहानियों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता पर चर्चा की और उनके व्यक्तित्व के अनछुए पहलुओं को उजागर किया। प्राकृत विभाग की अध्यक्ष डॉ शिल्पा ने प्रेमचन्द की दो प्रसिद्ध कहानियां ‘ईदगाह’ और ‘बड़े घर की बेटी’ पर प्रकाश डाला। हिन्दी विभाग की सहायक प्रवक्ता डॉ अंजु कुमारी तथा डॉ प्रीति कुमारी ने प्रेमचंद की अनेक कहानियों पर चर्चा की विशेष रूप से ‘कफ़न’ कहानी के मर्म को उद्घाटित किया । शोधार्थी दुर्गेश नंदिनी ने प्रेमचंद का जीवन परिचय देते हुए छात्राओं को उनकी प्रसिद्ध रचनाओं से परिचित कराया । बंटी कुमारी ने कहानी पाठ में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्राप्त किया । माधुरी, प्रगति, प्रिया, जूही, सृष्टि को भी पुरस्कृत किया गया । कार्यक्रम में डॉ फरीदा बानो, डॉ स्मिता, डॉ अनुपमा, डॉ अंजु कुमारी पीटीआई, डॉ रजनी नरसारिया , डॉ अमरेश कुमार, डॉ जुगल प्रसाद, डॉ राजबाला, डॉ पूनम , डॉ आशा, डॉ संगीता, डॉ शुमैला फातिमा आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे। मंच संचालन शोधार्थी दुर्गेश नंदिनी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने किया।

Related posts

भोजपुर: आरा शहर में लगाई जायेगी एलईडी स्क्रीन, महिलाओं के लिए बनेगा पिंक टॉयलेट।

rktvnews

छत्तीसगढ : जनजातीय गौरव यात्रा से मिली युवाओं और समाज को आगे बढ़ने की प्रेरणा : केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

rktvnews

भारत, मालदीव ने 1,000 सिविल सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के समझौता ज्ञापन का नवीनीकरण किया।

rktvnews

सदर अस्पताल प्रशासन की पहल पर हिंदू और मुस्लिम रीति रिवाज से दो शवों का हुआ दाह संस्कार।

rktvnews

भोजपुर:अखिल भारतीय भट्ट ब्राह्मण महासभा ट्रस्ट द्वारा बाल्मीकि शर्मा की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

झारखंड: चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नामांकन के पहले दिन निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment