RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हिंदू धर्मस्थलों को सरकारी नियंत्रण से शीघ्र मुक्त किया जाए : जनसंघ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)26 सितंबर। एकात्म मानववाद के प्रवर्तक तथा जनसंघ के दसवें राष्ट्रीय अध्यक्ष पं दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर अखिल भारतीय जनसंघ की जिला इकाई द्वारा फ्रेंड्स कॉलोनी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण सिंह ने की। इस अवसर पर मुख्य-वक्ता के रूप में बोलते हुए जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारतभूषण पाण्डेय ने कहा कि सत्ता-सुविधा की राजनीति देश और धर्म का बंटाधार कर रही है। उन्होंने कहा कि तिरुपति जिसे शास्त्रों में पृथ्वी का वैकुंठ कहा गया है वहां भगवान वेंकटेश्वर के प्रसाद में घातक मिलावट कर हमारी आस्था और व्यवस्था पर भयंकर कुठाराघात किया गया है। यह जघन्य अपराध है जिसकी कठोरतम सजा होनी चाहिए और सर्वोच्च न्यायालय को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि हमने अनेक बार मांग की है कि हिंदू धर्मस्थलों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाय व इनका संचालन धार्मिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों को सौंप दिया जाय। सेकुलरिज्म का यह तकाजा है कि सरकार धर्म के क्षेत्र में न तो पक्षपात करे ना ही हस्तक्षेप। किंतु हिंदू धर्मस्थलों को विधर्मियों के हाथों में सौंप दिया गया है और सरकार का भयंकर पक्षपात और हस्तक्षेप जारी है। उन्होंने कहा कि सरकार अब भी चेते और देश के समस्त धर्मस्थलों को विधर्मियों के चंगुल से मुक्त कराये। जनसंघ नेता ने देश के विपक्षी दलों द्वारा हिन्दुओं को जाति-पंथ के नाम पर विघटित कर स्वार्थ सिद्धि का आरोप लगाते हुए कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय ने विशिष्ट चरित्र-चिंतन के साथ राष्ट्र की सेवा और समृद्धि को राजनीति का उद्देश्य बताया है ना कि तुच्छ वोटों और सत्ता के लिए राष्ट्रीय हितों पर आघात करने को। उन्होंने कहा कि जनसंघ पं उपाध्याय के आदर्शों पर अडिग है और राष्ट्र हित के लिए सत्ता-सुविधा को दरकिनार कर संघर्षरत रहने को प्रतिबद्ध है। समाज का उत्थान सरकार नहीं बल्कि संस्कार परिवर्तन से ही संभव है और इसके लिए निरंतर जनसंपर्क तथा उनकी समस्याओं के हल के लिए आवाज बुलंद करने की आवश्यकता है। अध्यक्षीय भाषण में सत्येन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय के त्याग और बलिदान को जनसंघ व्यर्थ नहीं जाने देगा। बांग्लादेश में मंदिरों और हिन्दुओं की हो रही तबाही पर क्षोभ व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि आधुनिकता, मानवाधिकार और लोकतंत्र का थोथा नारा देने वाले विश्व समुदाय के ऊपर यह कलंक है।आज इक्कीसवीं शताब्दी में भी हिंदू विश्व में सामान्य जीवन जीने में सक्षम नहीं हैं, यह घोर निंदनीय है। संचालन जिलाध्यक्ष मधेश्वर नाथ पाण्डेय ने तथा धन्यवाद-ज्ञापन ध्रुव कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में राधा प्रसाद पाठक,अखिलेश्वर नाथ तिवारी, रंग जी सिंह,सियाराम दूबे, वीरेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव,अजय कुमार पाठक, निलेश कुमार मिश्र आदि प्रमुख लोगों ने महामनीषी पं दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Related posts

29 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

देशभक्ति गान प्रतियोगिता और पंच प्रण शपथ दिलाई गई। नई पीढ़ी में राष्ट्र के प्रति जज्बा भरना जरुरी -प्राचार्या प्रो मीना कुमारी।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव 2024 के आयोजन पर स्मारिका का होगा प्रकाशन।

rktvnews

रोहतास:जिला पदाधिकारी द्वारा लोक शिकायत निवारण अंतर्गत प्राप्त द्वितीय अपील आवेदनों पर सुनवाई के दौरान सोलह मामलों का निस्तारण किया गया।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के बिरगुल क्षेत्र के रामलीला मैदान दुबचौड़ा लधौली में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में शिरकत की।

rktvnews

प्रधानमंत्री 6 से 7 जनवरी को पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

rktvnews

Leave a Comment