
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)25 सितंबर। मंगलवार को भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा स्थापित रेड क्रॉस ब्लड सेंटर का 19वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास आयोजित। रक्त के महत्व को समझते हुए 2006 में इस ब्लड बैंक की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें अनेक सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम का शुभारंभ चेयरमैन सहित अन्य अधिकारी द्वारा सामूहिक द्वीप प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात रक्तदान शिविर का शुभारंभ सदस्य डॉक्टर जितेंद्र शुक्ला से प्रारंभ हुआ। प्रतिवर्ष सबसे ज्यादा रक्तदान करने वाले संगठन के पदाधिकारी का सम्मान सम्मान पत्र और मोमेंटो देकर किया गया।जो चेयरमैन डा वी एन यादव, संरक्षक लाल दास राय, संरक्षक डॉक्टर एस के रूंगटा, संरक्षक हरेंद्र प्रसाद सिंह, संरक्षक सह संयोजक रक्तदान समिति डा दिनेश प्रसाद सिन्हा एवं उपसंरक्षक नंदकिशोर सिंह ,डॉ अर्चना सिंह, डॉ पी सिंह, डॉ केके सिंह डॉक्टर वीपी सिंह आदि के हाथों दिया गया। सम्मान पाने वाले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, रोटरी क्लब आरा, एवं लायंस क्लब ऑफ आरा आधुनिक को मोमेंटो एवं पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन, एवं उक्त दिवस पर प्रकाश डालते हुए सचिव डॉक्टर विभा कुमारी ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस है जिस पर ब्लड बैंक को समृद्ध करने वाले सभी सहयोगियों को, संगठन के पदाधिकारी और युवाओं को हौसला अफजाई के लिए सम्मानित किया जाता है।
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ वी एन यादव ने कहा कि वर्ष 2006 में पूर्व के अधिकारियों के अथक प्रयास से इस ब्लड बैंक की स्थापना हुई ,तब से लेकर आज तक जितने भी अधिकारी रेड क्रॉस में पदस्थापित हुए सबका प्रमुख लक्ष्य रक्तदान को बढ़ाना रहा।
संरक्षक डॉ एसके रूंगटा ने कहा कि रेड क्रॉस ब्लड सेंटर के द्वारा पूरे भोजपुर जिले में गर्भवती महिला,डायलिसिस के मरीज, एक्सीडेंट ,थैलेसीमिया को बच्चों को रक्त आपूर्ति कर जान बचाने का महत्वपूर्ण कार्य होता है।पूर्व एमएलसी लाल दास राय ने रेड क्रॉस की क्रियाकलापों एवं रक्तदान करने वाली संस्थाओं के साथ-साथ रक्त कोष के सभी कर्मचारियों की भी भुरी-भुरी प्रशंसा की और यह कहा कि यह लोग समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं तभी हमारा रेड क्रॉस ब्लड बैंक सफलतापूर्वक चल रहा है। गरिमामय उपस्थिति में शिव कुमार सिंह, अशोक शर्मा,ए के पांडे, संजीव गुप्ता, पंकज प्रभाकर, गुंजय कुमार ,छोटू सिंह, अनूप सिंह, चंदन तिवारी, राजन, दिव्यांशु मिश्रा ,आदित्य कुमार सिंह। इस अवसर पर रक्तदान समिति के संयोजक डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंहा के साथ-साथ ब्लड सेंटर के सभी कर्मचारीयों यथा- 4 लैब टेक्नीशियन, 2 नर्स,1 कंप्यूटर ऑपरेटर,3 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी एवं एंबुलेंस चालक को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
रक्तदान करने वालों में-डा जितेंद्र शुक्ला, धर्मेंद्र पांडे,दिव्यांशु मिश्रा, श्लोक दुबे, आकाश कुमार, वकील कुमार राम, सनी प्रसाद अभिषेक कुमार यादव सुख सागर कुमार सिंह बम भोला कुमार वीरेंद्र कुमार आदि रहे। अंत में डॉक्टर विभा कुमारी के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ।
