RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:अधिशासी अधिकारी बागपत ,बड़ौत छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी।

नगर निकायों में विकास निर्माण कार्य धीमी गति से होने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)25 सितंबर। मंगलवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत न0प0 रटौल एवं न0प0 बड़ौत की डीपीआर स्वीकृति हेतु समिति की बैठक की जिसमें शासनादेश के अनुपालन में प्रस्ताव नहीं बनाया गया था अधिशासी अधिकारी रटौल बड़ौत को प्रस्ताव ठीक करने के निर्देश दिए एवं नगर निकायों में संचालित समस्त कार्यक्रमों/योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक की जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि 15वें वित्त आयोग में 28 करोड़ 49 लाख रुपए के सापेक्ष 4 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किया गया है जिसमें विकास निर्माण कार्य में कम खर्ज करने पर नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में इतनी धीमी गति से कार्य क्यों हो रहे हैं जिन कार्यों को 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करना था उसके सापेक्ष विकास कार्य की गति बहुत धीमी है जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी बड़ौत ,बागपत छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी किया राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 39 करोड़ 52 लाख के सापेक्ष 31 करोड़ 29 लख रुपए खर्च किया गया है इसमें भी सुधार करने के निर्देश दिए उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किया जाए सड़क नाली निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए समय-समय पर गुणवत्ता की भी जांच कराई जाएगी ।
सरकार द्वारा नगर निकायों मैं अच्छे निर्माण कार्य करने के लिए धनराशि दी जाती है उसे धनराशि का सदुपयोग कर अच्छे विकास निर्माण कार्य की कार्य योजना बनाएं और जनपद के नगर निकायों को अच्छा नगर निकाय बनाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

भाजपाई सांसद,विधायक, महापौर और उपमहापौर कर रहें आरा का कैसा विकास? मच्छरों के प्रकोप और डायरिया से भयभीत है जनता: कयामुद्दीन अंसारी

rktvnews

भोजपुर:बिहार को भाजपाई बुल्डोजर राज का प्रयोगशाला नहीं बनने दिया जाएगा: स्वदेश भट्टाचार्य

rktvnews

मध्यप्रदेश:यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क में शामिल हुआ ग्वालियर:अन्तराष्ट्रीय स्तर पर सिटी ऑफ म्यूजिक के रुप मे मिली पहचान।

rktvnews

चतरा:जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायत में हुआ आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वारा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

बिहार:बक्सर: आत्मा द्वारा जिला स्तरीय रबी महाभियान का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:राजस्थान विधानसभा उपचुनाव-2024, मतदान 13 नवम्बर को होगा, मतगणना 23 नवम्बर को।

rktvnews

Leave a Comment