RK TV News
खबरें
Breaking Newsअंतरराष्ट्रीय

रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह ने अबुजा यात्रा के दौरान नाइजीरिया में प्रवासी भारतीयों से बातचीत की।

RKTV NEWS/30 मई।रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 29 मई, 2023 को अबुजा में भारतीय उच्चायोग द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में नाइजीरिया में बसे प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत की। इस कार्यक्रम में न केवल अबुजा से, बल्कि नाइजीरिया के अन्य शहरों जैसे लागोस से भी भारतीय समुदाय ने भाग लिया।
रक्षामंत्री ने तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही प्रगतिशील योजनाओं के कारण वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका के बारे में चर्चा की। रक्षामंत्री ने जब प्रवासी भारतीयों की बढ़ती साख के बारे में बात की, तब प्रवासी भारतीय प्रसन्नता से झूम उठे। उन्होंने नाइजीरिया में भारतीय समुदाय के सकारात्मक योगदान की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि वे भारतीय ध्वज को इसी प्रकार शिखर पर लहराते रहेंगे।
श्री राजनाथ सिंह ने ‘आत्मनिर्भरता’ पर सरकार का विशेष ध्यान और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ के उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में हाल के वर्षों में रक्षा निर्यात में हुई महत्वपूर्ण प्रगति पर बल दिया। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी खतरे या चुनौती का प्रभावी ढंग से मुकाबला करने के लिए सशस्त्र बलों की क्षमताओं की भी सराहना की।
बाद में, रक्षामंत्री ने भारतीय उच्चायुक्त द्वारा आयोजित रात्रिभोज में मुख्य न्यायाधीश और कार्यवाहक रक्षामंत्री सहित नाइजीरिया के गणमान्य व्यक्तियों के साथ बातचीत की।
श्री राजनाथ सिंह नाइजीरिया के राष्ट्रपति श्री बोला तिनुबू के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए अबुजा में थे। नाइजीरिया में 50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। नाइजीरिया में सर्वाधिक रोजगार देने वाली कंपनियों में भारतीय स्वामित्व/संचालित कंपनियां शामिल हैं।

Related posts

बक्सर:डी. के.कॉलेज की प्रचार्या प्रो. वीणा कुमारी द्वारा धरीक्षणा कुँवरी की मनाई गई पुण्यतिथि।

rktvnews

SC/ST आरक्षण वर्गीकरण के खिलाफ भारत बंद में भाकपा-माले ने बस स्टैंड आरा में सड़क जाम किया!

rktvnews

भारत-फ्रांस सैन्य उप-समिति की 21वीं बैठक नई दिल्ली में सम्‍पन्‍न।

rktvnews

भोजपुर: बाबा साहेब के सपने को साकार कर रहे मुख्यमंत्री : देवी दयाल राम

rktvnews

अयोध्या धाम के लिए निकली लव कुश यात्रा का आगमन भोजपुर जिला मे होगा!भव्य तैयारी हेतु भाजपा भोजपुर तैयार:जिला अध्यक्ष दुर्गा राज

rktvnews

सम्पूर्ण क्रांति दिवस पर पटना में राजकीय समारोह आयोजित कर लोकनायक स्व जयप्रकाश नारायण को किया गया नमन।

rktvnews

Leave a Comment