RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर : मंत्री सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आगामी राजकीय श्रावणी मेला की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन।

सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ देवतुल्य श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में बेहतर अनुभूति की हो प्राप्ति: मंत्री

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)03 मई।आज मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार की अध्यक्षता में आयोजित आगामी राजकीय श्रावणी मेला, 2026 की तैयारियों को लेकर किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन देवघर परिसदन के सभागार में किया गया। इस दौरान उपायुक्त देवघर शशि प्रकाश सिंह एवं उपायुक्त दुमका अभिजीत सिन्हा ने एक-एक कर विभागवार मेला क्षेत्र में किये जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व नये तकनीकों के उपयोग से अवगत कराया।

इसके अलावे बैठक के दौरान मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार द्वारा जानकारी दी गयी कि 31 जुलाई को राजकीय श्रावणी मेला का शुभारंभ है। ऐसे में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में की जाने वाली तैयारियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष रूप से इंतजाम करने की आवश्यकता है, ताकि बाहर से आने देवतुल्य श्रद्धालु सुलभ व सुरक्षित जलार्पण के साथ एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो। साथ ही उन्होंने राजकीय श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा को लेकर (आउट ऑफ टर्न दर्शन) भीआईपी, भीभीआईपी दर्शन पर पूर्ण रूप से बंद रहने की बात कही, ताकि श्रावणी मेला के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा मेला है, ऐसे में मेला के दौरान श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ की नगरी से मधुर स्मृति लेकर वापस लौटे यह हम सभी की जिम्मेवारी व जवाबदेही है। आगे राजकीय श्रावणी मेला के दौरान की जाने वाली तैयारियों की विभगार समीक्षा के क्रम में विद्युत आपूर्ति, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, जनसम्पर्क विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेल कूद एवं युवा कार्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, भवन प्रमंडल एवं पुलिस विभाग द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा करते हुए ससमय सभी कार्यों को पूर्ण करने का निदेश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया। इसके अलावा मंत्री ने देवघर और बासुकीनाथ फोर लेन कार्य को मेला से पूर्व पूर्ण कराने की दिशा में समन्वय के साथ कार्य कराने का निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक में सम्पूर्ण मेला क्षेत्र अन्तर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से बनाये जाने वाले ओ०पी०, ट्रैफिक ओ0पी0, स्वास्थ्य केन्द्र, सूचना सह सहायता केन्द्र, विद्युत केन्द्र, पर्यटन केन्द्र, मातृत्व केन्द्र, के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाये जाने वाले टेंट सीटी, मेला क्षेत्र में शौचालय, पेयजल, स्नानगृह, कूड़ेदान, साफ-सफाई व कचड़ा उठाव की व्यवस्थाओं को चौबिसों घंटे दुरूस्त रखने का निदेश दिया। साथ ही मेला क्षेत्र में पथ प्रकाश, साज-सज्जा, तोरण द्वार एवं विद्युत आपूर्ति को लेकर सुरक्षात्मक उपायों के अलावा वैकल्पिक प्रकाश व्यवस्था की स्थिति को दुरूस्त करने का निदेश दिया। आगे मेला क्षेत्र में पूर्व की तरह क्यू आर कोड के माध्यम से फीडबैक सिस्टम को डेवलप करने का निदेश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को होने वाली समस्याओं से जिला प्रशासन को अवगत कराया जा सके, जिसके पश्चात संबंधित विभाग के द्वारा त्वरित समस्याओं का निराकरण किया जा सके। इसके अलावे गर्मी को ध्यान में रखते हुए इंद्र वर्षा, मिस्ड कूलिंग सिस्टम की संख्या बढ़ाने के साथ मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर करने की दिशा में कार्य करने का निदेश दिया। आगे समीक्षा बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने अपने अपने आवंटित कार्यों के अलावा किये जाने वाले कार्यों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया। साथ ही आगामी राजकीय श्रावणी मेला 2026 हेतु विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, वाहनों का पड़ाव स्थल, सुविधाजनक रूटलाईन के साथ साथ यातायात की सुव्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु बाबा नगरी में सुगम जलार्पण कर एक मधुर स्मृति व बेहर अनुभूति लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो।

 प्रचार प्रसार के माध्यम से श्रद्धालुओं को करे सजग

मेला के दौरान बाहर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली पर डबल डेकर (दो मंजिला) बनाकर या उस पर अत्यधिक भीड़ लादकर आना बेहद खतरनाक है और यह जानलेवा हादसों का एक प्रमुख कारण है। ऐसे में मंत्री ने इसको लेकर व्यापक प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही मेलों के प्रवेश द्वारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस की विशेष टीमें तैनात रहेंगी जो ओवरलोडेड और अवैध रूप से संशोधित ट्रॉलियों की निगरानी करेंगी और आवश्यक कार्रवाई करेगी। साथ ही व्यापक प्रचार अभी से करे कि सभी श्रद्धालु अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए केवल बस, रेल या अन्य अधिकृत यात्री वाहनों का ही उपयोग करें और सुरक्षा मानकों से समझौता न करें।

 श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न आधुनिक तकनीकों का किया जायेगा उपयोग

राजकीय श्रावणी मेला के दौरान तकनीकी के क्षेत्र में फेस रिकग्निशन, आधार काउंटर, ए0आई0 बेस्ड इन्ट्रीगेटेड मेला कन्ट्रोल रूम, ए0आई0 चैट बोर्ड-इन्फॉरमेशन फीडबैक एण्ड हेल्पलाईन, ए0आई0 बेस्ड ट्रैफिक मैनजेमेंट सिस्टम एवं लोकेशन बेस्ड एटेंन्डेंस सिस्टम व डिजिटल पवेलियम का उपयोग किया जायेगा। इसके अलावे बैठक के पश्चात उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह द्वारा मंत्री नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग सुदिव्य कुमार सोनू, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, पर्यटन सचिव मुकेश कुमार के अलावा नगर निगम देवघर के मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, डिप्टी मेयर को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान उपरोक्त के अलावा आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल संजय कुमार, मेयर, जिला परिषद अध्यक्ष, डिप्टी मेयर, जेटीडीसी के एमडी, पुलिस अधीक्षक देवघर, पुलिस अधीक्षक दुमका, उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (यातायात), जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियांत्रिकी विद्युत प्रमंडल धनबाद, कार्यपालक अभियन्ता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियांता भवन निर्माण निगम, सहायक जनसम्पर्क पदाधिकारी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।

Related posts

सरकार के निर्देश के आलोक में विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा जिला स्थित विभिन्न विद्यालयों का किया गया निरीक्षण।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह ने स्वर्गीय विष्णु गोयनका के परिजनों से मिल उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

rktvnews

गणतंत्र दिवस परेड-2025 की फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए पास आमंत्रण पोर्टल और ऐप पर उपलब्ध।

rktvnews

भोजपुर: श्री मद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन ब्रह्म द्वारा सृष्टि रचना की की गई व्याख्या।

rktvnews

“कैंपा-श्योर”पैकेज्ड वॉटर के ब्रांड एंबेसडर बने अमिताभ बच्चन।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment