
RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 जुलाई।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज (29 जुलाई, 2025) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में डोमिनिकन गणराज्य, तिमोर-लेस्ते, श्रीलंका और गैबोनीज़ गणराज्य के राजदूतों/उच्चायुक्तों के परिचय पत्र स्वीकार किए। परिचय पत्र प्रस्तुत करने वालों में शामिल थे:
1. डोमिनिकन गणराज्य के राजदूत फ्रांसिस्को मैनुएल कोम्प्रेस हर्नान्डेज़
2. तिमोर-लेस्ते के राजदूत कार्लिटो नून्स
3. श्रीलंका की उच्चायुक्त प्रदीपा महिषिनी कोलोने
4. गैबोन के उच्चायुक्त गाई रोड्रिग डिकाय
