RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:डीएम ने किया डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सफाई केंद्र का शुभारंभ।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)10 सितंबर। सोमवार को जिला पदाधिकारी बक्सर, अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में दीदियों द्वारा साफ-सफाई, कपड़ा धुलाई कार्य का शुभारंभ किया किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जीविका एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए बेहतर साफ-सफाई एवं धुलाई की बेहतर सेवा प्रदान करना सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जीविका दीदियों द्वारा पूरे अस्पताल परिसर एवं कार्यालय की साफ-सफाई किया जायेगा। इस कार्य का सुचारू रूप से सफल संचालन हेतु संकुल संध द्वारा 20 जीविका दीदियों को अस्पताल के साफ-सफाई हेतु प्रतिनियुक्त किया जाना है। जिसमें जीविका दीदियों को रोस्टर के अनुसार तीन शिफ्ट में प्रातः 06:00 बजे से अपराहन 02:00 बजे तक, अपराहन 02:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक एवं रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 06:00 बजे तक कार्य करेंगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी जीविका दीदियाँ अपने रोस्टर के अनुसार अपने जिम्मेवारी का निर्वहन अच्छे से करेंगी।
तत्पश्चात जिला पदाधिकारी द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव का निरीक्षण किया गया, जिसमें उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों से अस्पताल प्रबंधन एवं सेवाओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया गया। जिस पर उपस्थित आम जनों द्वारा संतोष व्यक्त किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव को नियमित रूप से अस्पताल का निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपाधीक्षक, अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव के द्वारा बताया गया कि वर्तमान में MNCU वार्ड को क्रियाशील कर दिया गया है एवं डेंगू से ग्रसित मरीजों के लिए अलग से 10 बेड की व्यवस्था अस्पताल में की गई है।
कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त बक्सर, अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव, जिला परियोजना प्रबंधक जीविका एवं सभी संकुल स्तरीय संघ की प्रतिनिधि जीविका दीदी जीविका दीदी उपस्थित थी।

Related posts

दरभंगा:ख़राब मौसम और बारिश के वाबजूद जीविका दीदियों ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली।

rktvnews

26 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 01 दिसंबर 24

rktvnews

भोजपुर :शोधार्थियों के लिए शोध कार्य संबंधित कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

रिलायंस ने 75 साल पुराने ‘एसआईएल’ ब्रांड के नूडल्स,केचप और जैम को नए स्वाद में उतारा।

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सड़क संगठन के आकस्मिक वेतनभोगी मजदूरों को अनुग्रह राशि के एकमुश्त भुगतान के लिए 179 कार्य दिवस पूरा करने के प्रावधान में छूट को मंजूरी दी।

rktvnews

Leave a Comment