RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: निर्वाचन कर्मियों का द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)23 अक्टूबर।आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी भोजपुर के निर्देशानुसार बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 के तहत निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त कर्मियों के लिए द्वितीय चरण के प्रशिक्षण का आयोजन जिले के महाराजा कॉलेज एवं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय आरा में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित सभी महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से EVM एवं VVPAT के संचालन, मॉक पोल, क्लोजिंग प्रक्रिया, काउंटिंग की तैयारी तथा रिपोर्टिंग फॉर्म भरने की विधि पर विस्तार से चर्चा की गई।
कर्मियों को बताया गया कि मतदान के दिन पोलिंग बूथ पर EVM की क्लीनिंग, सेटअप, मॉक पोल, क्लोज वोट, CU एवं VVPAT की सीलिंग आदि कार्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार करना अनिवार्य है। साथ ही फॉर्म 17C के रख-रखाव एवं मतगणना की तैयारी संबंधी दिशा-निर्देशों पर भी विशेष बल दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने चुनाव प्रक्रिया की बारीकियों को गहराई से समझा और मॉक पोल के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास किया। यह प्रशिक्षण निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुचारु एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

Related posts

रायपुर : बढ़ रहे हैं हौसलें बन रहे आत्मनिर्भर।

rktvnews

झारखण्ड:सस्ती लोकप्रियता के लिए नौकरी बांटने का दिखावा कर युवाओं को ठग रही हेमंत सरकार : प्रतुल शाहदेव

rktvnews

गढ़वा:कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों के लिए प्रशासन की मानवीय पहल।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव के आयोजन को ले बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने पेट्रोल पंप मालिकों और एलपीजी वितरकों के साथ की बैठक; जिले में ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

पटना:IA गोरौल फेज-1, हाजीपुर में स्थापित होगी आधुनिक खाद्य प्रसंस्करण इकाई, ₹17 + करोड़ के निवेश से 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित।

rktvnews

Leave a Comment