RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 में गोल्ड मेडल से सम्मानित हुये आदित्य प्रकाश।

पटना/बिहार ( डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 18 अगस्त।जैग्वार स्पोर्टस क्लब ऑफ मार्शल आर्ट की ओर से आयोजित 7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 में आदित्य प्रकाश को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली के कांतदर्शन पब्लिक स्कूल में 7वें इंटर स्कूल एंड क्लब ताइक्वांडो चैपिंयनशिप 2024 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंडर 29 किलोग्राम जूनियर कैटेगरी में 500 छात्रों ने हिस्सा लिया। कक्षा 06 में पढ़ने वाले आदित्य प्रकाश ने टीम स्पार्टा एकेडमी की ओर से शिरकत की।
आदित्य प्रकाश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुये गोल्ड मेडल जीता। इससे पहले भी आदित्य प्रकाश एक बार सिल्वर मेडल और एक बार ब्रॉन्ज मेडल जीत चुके है।आदित्य प्रकाश को कोच कुणाल शर्मा ने ट्रेंड किया था। आदित्य को ग्रीन बेल्ट मिला है और वह पिछले दो साल से ताइक्वांडो खेल का प्रशिक्षण ले रहा है।
श्री पीयूष प्रकाश और श्रीमती निशी वर्मा के पुत्र आदित्य प्रकाश को ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया। आदित्य प्रकाश की कामयाबी पर परिजनों और शुभचिंतकों के बधाई देने वालों का तांता लग गया है। गोल्ड मेडल जीतने की बात को लेकर आदित्य के पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।आदित्य प्रकाश को उनकी जीत के लिये उसके परिजन और शुभचिंतकों ने बधाई और शुभकामना दी है। आदित्य प्रकाश को बधाई देने वालों में दादी श्रीमती निशा श्रीवास्तव, नाना श्री सुनील कुमार वर्मा, नानी कामिनी वर्मा, सागर श्रीवास्तव, रिचा श्रीवास्तव,सौरभ रंजन,प्रेम कुमार, प्रियंका सिन्हा, राजीव शरण, रजनी शरण,प्रीत सिन्हा, आयुष्मान, शिविका,शौर्य श्रीवास्तव समेत कई लोगो ने बधाई एवं शुभकामना दी है। आदित्य ने अपनी इस जीत का श्रेय अपने माता पिता और कोच को दिया है।

Related posts

जिला फुटबॉल संघ भोजपुर की वार्षिक बैठक आयोजित।

rktvnews

“अल्ला मेहरबाँ तो बंदा पहलवान ” मिट्टी छूवे तो सोना होवे ।

rktvnews

ओएमसी का संयुक्त मुनाफा वित्त वर्ष 2024 में सालाना आधार पर 25 गुना से भी अधिक बढ़ा।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने जैसलमेर में BSF के सैनिक सम्मेलन को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंबुजा कंक्रीट नॉर्थ प्राइवेट लिमिटेड के सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट का भूमि पूजन कर किया शिलान्यास।

rktvnews

Leave a Comment