RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से नगर रामलीला समिति के कार्यकारणी सदस्यों ने की मुलाकात।

अयोध्या नाथ स्वामी ने नगर रामलीला समिति के संरक्षक बनाए जाने पर जताई सहमति।

शारदीय नवरात्र के अवसर पर रमना के रामलीला मैदान में होगा 18 दिवसीय रामलीला।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 सितंबर।शारदीय नवरात्र के अवसर पर शहर के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले 18 दिवसीय रामलीला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी कड़ी में नगर रामलीला समिति की कार्यकारिणी टीम रविवार को शहर के बडी मठिया में जाकर लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी के शिष्य अयोध्या नाथ स्वामी से मुलाकात की। इस दौरान नगर रामलीला समिति की कार्यकारिणी टीम ने अयोध्या नाथ स्वामी को भगवान श्री राम का पट्टा एवं फोटो देकर सम्मानित किया। कार्यकारिणी टीम ने उन्हें नगर रामलीला समिति के संरक्षक बनने का आग्रह किया। जिस पर स्वामी ने अपनी सहमति जताई। इस दौरान सियापति रामचंद्र की जय एवं पवनसुत हनुमान की जय का जयकारा लगाया गया। इस मौके पर नगर रामलीला समिति की अध्यक्षा डॉ. अर्चना सिंह, सचिव विष्णु शंकर, कोषाध्यक्ष मेजर (सेनि) राणा प्रताप सिंह, संरक्षक मंडल के रामकुमार सिंह, अवधेश कुमार पांडेय, शंभू चौरसिया, कृष्ण कुमार, ओपी कश्यप समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

Related posts

कंबोडिया जेल में बंद चार भारतीयों की रिहाई के लिए आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने लोकसभा में उठाई मांग।

rktvnews

सारण:जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 13 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया।

rktvnews

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बैठक।

rktvnews

देवघर:सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश आर. महादेवन ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: महिला कालेज की डा खुशबू ने किया अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी में शोध पत्र प्रस्तुत।

rktvnews

नीतीश जी से बुलवाया जा रहा : तेजस्वी यादव

rktvnews

Leave a Comment